फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   people are in afraid after labour covid report came positive

प्रवासियों के संक्रमित होने पर गांव में दहशत

Thu, 29 Apr 2021 10:13 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
people are in afraid after labour covid report came positive
चंबा। जिला मुख्यालय के साथ लगते एक गांव में टावर लाइन का काम करने पहुंचे प्रवासी मजदूरों के एक के बाद एक कोरोना संक्रमित आने से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। आलम यह है कि 13 प्रवासी मजदूर दुकान में एक साथ रह रहे हैं। मजदूरों को मालवाहक वाहनों में बैठाकर कार्य स्थल पर ले जाकर कार्य करवाने के बाद वापस उनके आवास स्थल पर छोड़ा जा रहा है। संक्रमित मजदूरों को लेकर कोविड नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। ऐसे में पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने नियमों की अवहेलना करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधियों उपप्रधान रमेश शर्मा, वार्ड पंच रोहित शर्मा, सुनील ठाकुर, हितेश शर्मा और केवल कृष्ण के मुताबिक कुछ दिन पहले एक प्रवासी मजदूर कोरोना संक्रमित पाया गया। उसके बाद अन्य मजदूरों की कोरोना सैंपलिंग की गई, जिसमें एक अन्य प्रवासी मजदूर कोरोना संक्रमित पाया गया है। पंचायत प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया है कि प्रवासी मजदूरों ने पंचायत कार्यालय से यहां रहने के लिए कोई अनुमति ली है। इतना ही नहीं, प्रवासी मजदूर कोरोना संबंधित दिशा-निर्देशों की पालना में भी कोई रुचि नहीं ले रहे हैं। ये 13 प्रवासी दुकान में एक साथ रह रहे हैं। इसके अलावा पहले मजदूर के संक्रमित आने के बाद कई प्रवासी तो अपने बोरी-बिस्तर समेट कर यहां से चले गए हैं। ऐसे में प्रशासन ने इन प्रवासी मजदूरों पर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed