फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   People are crossing Chanju Nala putting their lives at risk

Chamba News: लोग जान जोखिम में डाल पार कर रहे चांजू नाला

Sat, 01 Apr 2023 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 01 Apr 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
People are crossing Chanju Nala putting their lives at risk
चुराह (चंबा) ग्राम पंचायत दियोला के शालुई, घेवा, कुंडोली, चैंजला, धनयोगा, भंगोड़ी और फनोता गांवों के बाशिंदे चांजू नाले पर बने अस्थायी पुल से आवाजाही करने के लिए विवश हैं। सर्दियों और बरसात के दिनों में ग्रामीणों की मुश्किलें उस समय और बढ़ जाती हैं जब अस्थायी पुल जलप्रवाह में बह जाता है। हैरानी की बात है कि चांजू नाला पर 14 वर्ष पहले टूटे लकड़ी के पुल के स्थान पर लोक निर्माण विभाग की ओर से नए पुल का निर्माण नहीं करवा पाया है। इसके चलते ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डाल कर चांजू नाले को पार करके सड़क तक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि वर्ष 2009 में लोक निर्माण विभाग की ओर से चांजू सड़क निर्माण के दौरान द्रभाला पुल पर पत्थर गिरने से पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद नाले में बना लकड़ी का पुल बरसात के समय पानी के तेज बहाव में बह गया। विभाग ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि जल्द पुल का निर्माण करवा दिया जाएगा लेकिन आज तक विभाग नया पुल नहीं बनवा पाया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि स्थानीय ग्रामीणों को बीमारों और गर्भवती महिलाओं को पालकी में उठाकर नाला पार करके ही स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाना पड़ता है।
ग्रामीणों चैन लाल, डेलो राम, तिलक राज, बेदी व्यास आदि का कहना है कि रोजाना भेड़-बकरियों को चराने के लिए नाले के दूसरी तरफ जाना पड़ता है। इसके चलते कई भेड़-बकरियां पानी के तेज बहाव में बह चुकी हैं। इससे उनका काफी नुकसान हो रहा है। बताया कि ग्रामीणों के लिए यही एकमात्र आवाजाही का रास्ता है। यहां पर कभी भी दुर्घटना हो सकती है। कहा कि नाले पर पुल बनने से ग्राम पंचायत दियोला, चांजू के शालुई, घेवा, कुंडोली, चैंजला, धन्योता, भंगोड़ी और फनोता गांवों की 2,500 आबादी लाभान्वित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जोगिंद्र कुमार ने बताया कि मामला उनके ध्यान में नहीं है। कहा कि अगर पुल टूटा है तो उसका निर्माण कार्य करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed