{"_id":"61e2d4d598cb4e7b7c76d83d","slug":"people-amidst-rising-graph-of-corona-people-careless-amid-rising-graph-of-corona-chamba-news-sml396753430","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के बढ़ते ग्राफ के बीच लोग लापरवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के बढ़ते ग्राफ के बीच लोग लापरवाह
विज्ञापन
बस स्टैंड चंबा में बिना मास्क घूमते लोग।
- फोटो : Chamba
चंबा। जिले में कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए जहां प्रशासन ने बंदिशें लगाई हैं तो वहीं, न्यू बस अड्डा चंबा और मुख्य बाजार में लोग पूरी तरह लापरवाह हो गए हैं। एक तरफ जहां यात्री बिना मास्क बस स्टैंड में घूम रहे हैं तो वहीं बाजार में खरीदारी करने पहुंचे रहे लोग भी नियमों की अनुुपालना करते नहीं दिख रहे।
जहां लोग बिना मास्क घूम रहे हैं वहीं, दो गज दूरी नियम की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। जानकारी के अनुसार प्रशासन की ओर से कोरोना के बढ़ते मामलों पर अंकुश लगाने के लिए बाजार को बंद करने की समय सीमा तय की गई है। इसके अलावा अन्य बंदिशें भी लगाई गई हैं। सरकारी कार्यालय सप्ताह में पांच दिन ही खुलेंगे लेकिन, न्यू बस अड्डा और बाजार में बंदिशों को दरकिनार कर लोग बिना मास्क आवाजाही कर रहे हैं। पिछले एक सप्ताह से रोजाना कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को भी 83 नए मामले सामने आए। बावजूद इसके लोग नियमों की पालना नहीं कर रहे हैं।
गौरतलब है कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान बस स्टैंड और बाजार में शिक्षकों की टीमें तैनात की गई थीं, जो लोगों को कोरोना नियमों का पाठ पढ़ा रही थीं लेकिन, कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अभी तक ऐसी व्यवस्था नहीं हो पाई है। हालांकि, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की ओर से ऐसे लोगों पर निगरानी रखी जा रही है। एडीएम अमित मेहरा का कहना है कि जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। प्रशासन ने कुछ बंदिशें भी लगाई हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि वे नियमों की अनुपालना सुनिश्चित बनाएं।