{"_id":"6acbbd626f6e1e22270ce561","slug":"pensions-for-80-90-percent-disabled-persons-have-not-increased-for-four-years-chamba-news-c-88-1-ssml1007-199556-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चार साल से नहीं बढ़ी 80-90 फीसदी दिव्यांगों की पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चार साल से नहीं बढ़ी 80-90 फीसदी दिव्यांगों की पेंशन
Sun, 11 Oct 2026 10:16 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 11 Oct 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
1700 रुपये में दवाइयां और राशन जुटाना मुश्किल, 3000 रुपये मासिक देने की मांग
100 फीसदी दिव्यांगों की पेंशन बढ़ने के बाद उठी समान राहत की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। प्रदेश में 80 और 90 प्रतिशत दिव्यांगता वाले लोगों को चार साल से बढ़ी हुई सामाजिक सुरक्षा पेंशन का इंतजार है। इन्हें हर महीने 1700 रुपये पेंशन मिल रही है।
महंगाई के दौर में इस राशि से दवाइयों, राशन और अन्य जरूरी खर्चों को पूरा करना मुश्किल हो गया है। प्रभावितों ने सरकार से पेंशन बढ़ाकर 3000 रुपये प्रतिमाह करने की मांग उठाई है।
दिव्यांग जय सिंह, हरीश कुमार, रवि कुमार और मनोज कुमार सहित अन्य लोगों ने कहा कि चार वर्षों में रोजमर्रा की वस्तुओं और दवाइयों के दाम लगातार बढ़े हैं, लेकिन उनकी पेंशन में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। कई बार 1700 रुपये में महीने भर की दवाइयों का खर्च पूरा करना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में घर की दूसरी जरूरतें पूरी करना चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन
प्रभावितों का कहना है कि हाल ही में 100 प्रतिशत दिव्यांगता वाले लोगों की पेंशन बढ़ाकर 3000 रुपये प्रतिमाह किए जाने का स्वागत है। हालांकि, 80 और 90 प्रतिशत दिव्यांगता वाले लोगों को भी बढ़ती महंगाई के बीच आर्थिक सहायता की जरूरत है। उनका तर्क है कि दवाइयों और दैनिक जरूरतों पर होने वाले खर्च को देखते हुए पेंशन में बढ़ोतरी जरूरी है।
उन्होंने सरकार से मांग की है कि 80 और 90 प्रतिशत दिव्यांगता वाले लोगों की सामाजिक सुरक्षा पेंशन भी बढ़ाकर कम से कम 3000 रुपये प्रतिमाह की जाए, ताकि वे बुनियादी जरूरतें पूरी कर सम्मानजनक जीवन जी सकें।
--