{"_id":"693866793f1540c4110d5e18","slug":"pensioners-to-protest-if-medical-bills-and-other-benefits-are-not-paid-sarwan-chamba-news-c-88-1-ssml1004-168797-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल बिल और अन्य लाभ नहीं दिए तो फिर आंदोलन करेंगे पेंशनर : सरवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल बिल और अन्य लाभ नहीं दिए तो फिर आंदोलन करेंगे पेंशनर : सरवन
Tue, 09 Dec 2025 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 09 Dec 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
चंबा। परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कल्याण मंच चंबा की बैठक पुराना बस अड्डा सपड़ी में मंगलवार को अध्यक्ष ठाकुर दीवान चंद की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान मंच के उपाध्यक्ष सरवन शर्मा ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और हिमाचल पथ परिवहन निगम के निदेशक से आग्रह किया है मेडिकल बिल, संशोधित वेतनमान और लंबित डीए आदि देय देनदारियां जल्द भुगतान किया जाए। अन्यथा फिर से सभी पेंशनर सड़क पर आंदोलन के लिए उतरेंगे।
वहीं, अध्यक्ष ठाकुर दीवान चंद ने बताया कि परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 2016 का संशोधित वेतनमान नहीं मिल पाया है। 2025 में संशोधित वेतनमान फिर से पेंडिंग पड़ गया है।
उधर, मंच के सदस्य आनंद शर्मा ने धर्मशाला में हुई संयुक्त पेंशनर संघ की सरकार के विरुद्ध आक्रोश स्वरूप निकाली गई रैली पर प्रकाश डाला। उन्होंने पेंशनरों का आह्वान किया कि जिस तरह का रवैया सरकार ने पेंशनरों के विरुद्ध अपनाया है, उस पर सभी पेंशनर मिलकर पुरजोर विरोध करते रहें।
विज्ञापन
हिमाचल के उपाध्यक्ष शक्ति प्रसाद ने बताया कि सरकार द्वारा आश्वासन देने के बावजूद नौ तारीख हो जाने पर पेंशन तो नहीं मिली है। इतना ही नहीं, सेवारत कर्मचारियों की तनख्वाह भी नहीं दी गई है।
वरिष्ठ सदस्य रविंद्र ने कहा सरकार वरिष्ठ नागरिकों के प्रति संवेदनहीन हो गई है। इस उम्र में जब आदमी स्वास्थ्य की दृष्टि से ढलान पर होता है। बावजूद इसके उन्हें अपना हक पाने को लेकर सड़कों पर आंदोलन करने के लिए मजबूर किया करना पड़ रहा है। मंच के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपिन्द्र जसरोटिया ने कहा कि हम सरकार से कोई सहायता नहीं मांग रहे। अपनी 30-40 वर्षों की खून पसीने की कमाई मांग रहे हैं, लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। बैठक में जय चंद, कस्तूरी लाल, नारायणी देवी, विक्रम शर्मा, कर्म सिंह, कर्म चंद और गंगू राम आदि उपस्थित रहे।