{"_id":"6ad257213f4abbeccf0ae6cb","slug":"pensioners-to-hold-a-rally-before-diwali-if-they-do-not-receive-da-arrears-chamba-news-c-88-1-ssml1007-200101-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: डीए-एरियर न मिला तो दिवाली से पहले रैली निकालेंगे पेंशनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: डीए-एरियर न मिला तो दिवाली से पहले रैली निकालेंगे पेंशनर
Fri, 16 Oct 2026 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 16 Oct 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तेलका (चंबा)। महंगाई भत्ता (डीए), एरियर और मेडिकल बिलों का भुगतान लंबित रहने से पेंशनरों में रोष है। हिम आंचल पेंशनर संघ ने मांगों का जल्द समाधान नहीं होने पर दिवाली से पहले बड़ी रैली आयोजित करने की चेतावनी दी है। संघ की बैठक भलेई में प्रधान गजेंद्र सिंह राठौर की अध्यक्षता में हुई। इसमें पेंशनरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक में 15 प्रतिशत डीए का भुगतान नहीं होने और पहली जनवरी 2016 और पहली जनवरी 2022 से संबंधित एरियर का पूरा भुगतान लंबित रहने पर नाराजगी जताई गई। सदस्यों ने कहा कि पेंशनरों को उनके वित्तीय लाभ समय पर मिलने चाहिए। उन्होंने सरकार से लंबित डीए और एरियर का जल्द भुगतान करने की मांग उठाई, ताकि उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
बैठक में लंबे समय से लंबित मेडिकल बिलों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। पेंशनरों ने कहा कि चिकित्सा खर्चों की प्रतिपूर्ति में देरी होने से उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने सरकार से मेडिकल बिलों का भुगतान जल्द सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन
संघ ने निर्णय लिया कि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। दिवाली से पहले राज्य कार्यकारिणी के स्तर पर बड़ी रैली आयोजित करने की तैयारी की जाएगी, ताकि सरकार तक पेंशनरों की आवाज पहुंचाई जा सके।
बैठक में सुरेश ठाकुर, जेपी ठाकुर, पीसी बेदी, नरेश कुमार और दीवान चंद सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।