{"_id":"6ac3d6a5792ce573f60aceb8","slug":"pensioners-seek-outstanding-dues-demand-early-release-of-15-percent-da-chamba-news-c-88-1-cmb1002-198881-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पेंशनरों ने मांगा बकाया पैसा, 15 प्रतिशत डीए जल्द देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पेंशनरों ने मांगा बकाया पैसा, 15 प्रतिशत डीए जल्द देने की मांग
Mon, 05 Oct 2026 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 05 Oct 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
सलूणी में हिमआंचल पेंशनर संघ की बैठक, पेंशन संशोधन की किस्त जारी करने पर सरकार का जताया आभार
बैरागढ़-शिमला बस सुरंगानी होकर चलाने की मांग, शिमला-चंडीगढ़ जाने वालों को सुविधा मिलने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। हिमआंचल पेंशनर संघ खंड सलूणी की बैठक लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह सलूणी में अध्यक्ष प्रेम सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में पेंशनरों की लंबित मांगों के साथ क्षेत्र की परिवहन व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। पेंशनरों ने सरकार से बकाया पेंशन राशि और 15 प्रतिशत महंगाई भत्ते का भुगतान जल्द करने की मांग उठाई। सदस्यों ने पेंशन संशोधन की किस्त जारी करने की मुख्यमंत्री की घोषणा पर सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पेंशन संशोधन की बकाया राशि का भुगतान अभी लंबित है, जिसे जल्द जारी किया जाना चाहिए।
बैठक में बैरागढ़-शिमला बस को कोटी के बजाय सुरंगानी होकर चलाने की मांग भी उठाई गई। पेंशनर संघ के सदस्यों ने बताया कि कई पेंशनर और क्षेत्र के अन्य लोग उपचार के लिए चंडीगढ़ और आईजीएमसी शिमला जाते हैं। ऐसे में बस के सुरंगानी होकर चलने से उन्हें आवाजाही में सुविधा मिलेगी। सदस्यों ने बताया कि यह मांग पहले भी आरएम चंबा के समक्ष रखी जा चुकी है। उस समय कोटी और आसपास के यात्रियों की सुविधा का हवाला देते हुए रूट बदलने में असमर्थता जताई गई थी।
पेंशनरों ने बताया कि भंजराड़ू से चंबा के लिए शाम 4:45 बजे सनवाल बस चलती है, जबकि करीब 5 बजे भंजराड़ू से बैरागढ़-शिमला बस रवाना होती है। दोनों बस सेवाओं के बीच लगभग 15 मिनट का अंतर है। उनका कहना है कि बैरागढ़-शिमला बस को सुरंगानी होकर चलाने से सुरंगानी और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिल सकती है।
विज्ञापन
बैठक में आगामी जिला स्तरीय पेंशनर संघ की बैठक चंबा में आयोजित करने को लेकर भी चर्चा हुई। इस दौरान सचिव नरेश कुमार, सह-सचिव चमन दत्त, रमेश चंद, हंस राज, चमारू राम, मोहन लाल, मान सिंह, प्रेम लाल सहित अन्य पेंशनर सदस्य मौजूद रहे।