{"_id":"6aecb7fb4103d694ec0c41e1","slug":"pensioners-demanded-payment-of-outstanding-financial-dues-chamba-news-c-88-1-ssml1006-202216-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पेंशनरों ने मांगा लंबित वित्तीय देनदारियों का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पेंशनरों ने मांगा लंबित वित्तीय देनदारियों का भुगतान
Thu, 05 Nov 2026 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 05 Nov 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन इकाई भरमौर की मासिक बैठक वीरवार को चौरासी होटल में कोषाध्यक्ष एमआर पटियाल की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में लंबित वित्तीय देनदारियों पर चर्चा कर सरकार से बकाया राशि जल्द जारी करने की मांग की गई। पेंशनरों ने शेष 10 प्रतिशत महंगाई भत्ता एरियर सहित देने का आग्रह किया। साथ ही एक जनवरी 2016 से एक जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों की ग्रेच्युटी, लीव एनकैशमेंट और पेंशन एरियर का भुगतान करने की मांग उठाई। सदस्यों ने एक फरवरी 2022 के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों की लंबित वित्तीय देनदारियां भी जल्द चुकाने की मांग की। बैठक में प्यार सिंह चाडक, उत्तम चंद राणा, गोपाल दास, राम चंद, जगदीश शर्मा, हेमराज, शुभकरण, दिला राम, राजकुमार और भगत राम सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संवाद