फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Pensioners angry over pending financial liabilities

Chamba News: लंबित वित्तीय देनदारियों पर पेंशनरों में रोष

Fri, 04 Sep 2026 04:47 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 04:47 AM IST
विज्ञापन
Pensioners angry over pending financial liabilities
चंबा। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक प्रधान लेखराज की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पेंशनरों की लंबित वित्तीय देनदारियों का भुगतान न होने और मांगों पर उचित निर्णय नहीं लिए जाने पर सरकार के प्रति रोष जताया गया।
विज्ञापन


पेंशनरों ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से मांगों और लंबित भुगतान को लेकर दिए गए आश्वासनों के बावजूद अभी तक देनदारियों का भुगतान नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि करीब 15 प्रतिशत डीए की राशि भी लंबित है, जिसका जल्द भुगतान किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने कहा कि मांगों को लेकर चंबा सहित प्रदेशभर के पेंशनर विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं। 70 से 75 वर्ष की आयु के वरिष्ठ पेंशनरों ने भी प्रदर्शन में भाग लिया। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार ने मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया तो आंदोलन उग्र किया जा सकता है। चंबा जिले के पेंशनरों ने मांगों के समर्थन में संघर्ष जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed