फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Pensioners' anger over their demands erupted in Chamba

Chamba News: चंबा में मांगों को लेकर फूटा पेंशनरों का गुस्सा

Fri, 02 Feb 2024 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 02 Feb 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Pensioners' anger over their demands erupted in Chamba
चंबा। राज्य पेंशनर्स महासंघ के जिला पदाधिकारी मांगों को लेकर सड़क पर उतर आए। सर्किट हाउस चंबा से लेकर उपायुक्त परिसर तक रोष रैली निकाली गई।
विज्ञापन

इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इसके बाद उन्होंने मांगों को लेकर कार्यवाहक एससी टू डीसी अभिषेक ठाकुर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
संघ के राज्य उपाध्यक्ष डॉ. डीके सोनी ने बताया कि सरकार को पिछले दिनों पालमपुर में हुई राज्य स्तरीय बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार मांगपत्र भेजा गया है। कहा कि सरकार संघ की मांगों को लेकर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। यदि सरकार डीए 12 प्रतिशत और 2016 से लंबित देय भत्तों पर कोई निर्णय नहीं लेती है तो मजबूर होकर पूरे हिमाचल में संयुक्त मोर्चा सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन

राज्य विद्युत परिषद पेंशनर्स फोर्म के राज्य संगठन सचिव नरसिंह रावत ने बताया कि बिजली बोर्ड सरकार की इस कारगुजारी को सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जो कर्मचारी 1 जनवरी 2016 में सेवानिवृत्त हो गए हैं, उनका अभी तक पे-रिवाइज नहीं हुआ है। पिछले कई वर्षो से बिजली बोर्ड के कुप्रबंधन का शिकार हुए पदम श्री कैलास चंद महाजन पावर हाउस को दोबारा चालू किया जाए। बंद कार्यालयों को बहाल किया जाए। प्रदेश पथ परिवहन निगम पेंशनर्स संघ जिला चंबा के अध्यक्ष मनोहर लाल टंडन, रंजीत सिंह, आंबेडकर पेंशनर्स संघ के अध्यक्ष मनोहर हितैषी, सलाहकार उत्तम चंद, आत्मा राम शर्मा बिजली बोर्ड पेंशनर्स फोर्म के अध्यक्ष सूदन कुमार मौजूद रहे।--
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed