फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Pay special attention to developmental works: DC

विकासात्मक कार्यों में दें विशेष ध्यान : डीसी

Wed, 17 Aug 2022 10:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Pay special attention to developmental works: DC
भरमौर (चंबा)। परियोजना प्रभावित क्षेत्रों में पंचायतीराज प्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर विकासात्मक कार्यों की रूपरेखा सुनिश्चित बनाई जाएगी। यह बात उपायुक्त ने विकास प्राधिकरण (लाडा) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने ग्राम पंचायत ओरा और सल्ली को समान मात्रा में धन आवंटन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में पिल्ली और गरोला संपर्क सड़क को स्वीकृति प्रदान करने के साथ गरोला-गुवाड़ संपर्क सड़क के निर्माण के लिए दस लाख की राशि को भी स्वीकृत किया गया। इस दौरान गोसदन लाहल के लिए एक लाख की धनराशि उपलब्ध करवाने का निर्णय किया गया। इसी तरह धरवाला पंचायत में पार्किंग की व्यवस्था के लिए राडी पंचायत को 10 लाख और लोथल पंचायत को पांच लाख की राशि को स्वीकृति प्रदान की गई। उपायुक्त ने प्राथमिकता से विभिन्न विकास कार्यों के साथ पुस्तकालय और जिम स्थापित करने को कहा। उन्होंने पर्यटन आधारित गतिविधियों को बढ़ावा देने की बात भी कही। उन्होंने होली स्थित हेलीपैड में जलनिकासी नालियों को बनाने के लिए विद्युत परियोजना जीएमआर को निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने यह निर्देश भी दिए कि विद्युत परियोजना जेएसडब्ल्यू से संबंधित विकास कार्यों के लिए कमेटी के अनुमोदन के बिना धन समायोजित नहीं किया जाए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को शुरू किए गए कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। स्थानीय विधायक जियालाल कपूर ने परियोजना प्रभावित पंचायतों के प्रधान और अन्य जनप्रतिनिधियों से आग्रह करते हुए कहा कि लोकहित से संबंधित विकास कार्यों प्राथमिकता से किया जाए। उन्होंने क्षेत्र की आवश्यकता के अनुरूप विकास कार्यों के शेल्फ और दीर्घकालीन योजनाओं के प्राक्कलन तैयार करने के लिए कहा। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed