फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Patients yearn for ambulances, workers demand minimum wages

Chamba News: मरीज एंबुलेंस को तरसते रहे, कर्मी न्यूनतम वेतन के लिए नारे लगाते रहे

Sun, 15 Feb 2026 12:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 15 Feb 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Patients yearn for ambulances, workers demand minimum wages
अपनी मांगों को लेकर उपायुक्त कार्यालय के बाहर हड़ताल पर बैठे एंबूलेंस कर्मचारी।संवाद
चंबा। दिन : शनिवार, समय : सुबह 11 बजे, स्थान : मेडिकल कॉलेज चंबा। 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल से मरीज परेशान हो रहे हैं। कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदेश सरकार व स्वास्थ्य मंत्री मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं। मरीज टैक्सी में किराया खर्च करके अस्पताल पहुंच रहे हैं। कर्मचारी अपने हक के लिए चिल्ला रहे हैं तो वहीं मरीज एंबुलेंस सेवा ठप होने से परेशान हैं। समय : 11:30 बजे जब मेडिकल कॉलेज के मुख्य गेट पर एक टैक्सी लाइटें जलाकर पहुंची, उसके अंदर एक गर्भवती महिला थी जिसे परिजन प्रसव के लिए लेकर आ रहे हैं। जब महिला के पति सुरेश कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह एंबुलेंस के लिए 108 नंबर पर फोन कर रहे थे लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। इसके चलते टैक्सी करके अस्पताल पहुंचना पड़ा। 11:45 बजे राजीव कुमार अपनी बुजुर्ग माता को इलाज के लिए टैक्सी में बिठाकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जैसे ही घर पर माता की तबीयत खराब हुई तो उन्होंने एंबुलेंस के नंबर पर फोन किया, वह काफी देर तक व्यस्त रहा। इसके चलते उन्हें टैक्सी लेकर अपनी माता को लेकर अस्पताल पहुंचना पड़ा। 11:55 बजे बालू में एंबुलेंस वाहन सड़क किनारे खड़े हैं। दोपहर 12:15 बजे उपायुक्त कार्यालय के बाहर एंबुलेंस के कर्मचारी महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ बैठकर नारेबाजी करते हुए नजर आए। सीटू जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि कंपनी इन कर्मचारियों को न तो न्यूनतम वेतन दे रही है और न ही पीएफ का सही भुगतान कर रही है। सरकार भी इन कर्मचारियों की अनदेखी कर रही है। इस कारण उन्हें हड़ताल करने का फैसला लेना पड़ा।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जालम सिंह ने बताया कि कुछ एंबुलेंस चल रही हैं। विभाग की तरफ से मरीजों को सुविधा देने के लिए अपनी एंबुलेंस भी मुहैया करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed