फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Patients traveling 50 km away for Ayurvedic treatment

Chamba News: आयुर्वेदिक इलाज के लिए 50 किमी दूर जा रहे मरीज

Wed, 17 Apr 2024 10:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 17 Apr 2024 10:06 PM IST
विज्ञापन
Patients traveling 50 km away for Ayurvedic treatment
आयुर्वेदिक इलाज के लिए 50 किमी दूर जा रहे मरीज
विज्ञापन

आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र धार में तैनात में सात साल से नहीं नहीं एक भी चिकित्सक
दो पंचायतों के लोग इसी आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य सेवा के लिए निर्भर
ग्रामीण क्षेत्रों के लोग अपने इलाज के लिए अपनाते हैं आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति से इलाज करवाने के लिए मरीजों को 50 किलोमीटर दूर चंबा जाना पड़ रहा है। इससे नजदीक कहीं भी आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र मौजूद नहीं है।
ग्रामीण क्षेत्रों के लोग आज भी एलोपैथिक के बजाय चिकित्सा पद्धति को ज्यादा त्वज्जो देते हैं, क्योंकि इस पद्धति के इलाज से किसी प्रकार का बुरा प्रभाव नहीं होता। विकास खंड सलूणी में दो पंचायतों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करवाने वाले आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र धार में सात साल से चिकित्सक नहीं हैं। इस वजह से ग्रामीणाें को इलाज करवाने के लिए जिला मुख्यालय चंबा की दौड़ लगानी पड़ रही है। यहां जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में मरीज बीमारी का इलाज करवा रहे हैं। यहां आने-जाने में ही उनका पूरा दिन निकल जाता है।
विज्ञापन


ग्रामीणों में वीरेंद्र, ध्यान चंद, गुरूदेव, संतराम, विनोद कुमार और रोशन लाल ने बताया कि सिंगाधार और लनोट पंचायत के लोग अपनी बीमारी का इलाज करवाने के लिए इसी आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र में जाते हैं। हल्के मर्ज की दवा उन्हें वहां कार्यरत फार्मासिस्ट दे देता है, लेकिन चिकित्सीय परामर्श लेने के लिए 50 किलोमीटर दूर चंबा जाना पड़ रहा है। एक तरफ प्रदेश की सरकारें ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने की बातें कर रही हैं, वहीं विकास खंड सलूणी के ग्रामीण क्षेत्र में संचालित इस आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र में सात सालों से किसी चिकित्सक की तैनाती ही नहीं की गई। यह सरकारों की मानसिकता को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉक्टर किरण शर्मा ने बताया कि विभाग में चिकित्सकों की कमी चल रही है। नई भर्ती होने पर प्राथमिकता के आधार पर चिकित्सक की वहां तैनाती करवाई जाएगी।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed