{"_id":"66041ff2d28a049acc0eece7","slug":"patients-tests-are-not-being-done-in-krasna-since-last-one-week-pockets-are-getting-loose-in-private-labs-chamba-news-c-88-1-ssml1006-121333-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: क्रस्ना में एक हफ्ते से नहीं हो रहे मरीजाें के टेस्ट, निजी लैब में ढीली हो रही जेब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: क्रस्ना में एक हफ्ते से नहीं हो रहे मरीजाें के टेस्ट, निजी लैब में ढीली हो रही जेब
Wed, 27 Mar 2024 07:02 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 27 Mar 2024 07:02 PM IST
विज्ञापन
क्रस्ना में एक हफ्ते से नहीं हो रहे मरीजाें के टेस्ट, निजी लैब में ढीली हो रही जेब
मेडिकल कॉलेज की सरकारी लैब में भी डेढ़ बजे तक किए जा रहे टेस्ट, मरीज परेशान
बीपीएल और हिमकेयर कार्ड धारक मरीजों को मुफ्त होने वाले टेस्ट के भी देने पड़ रहे पैसे
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में मरीजों को टेस्ट करवाने के लिए निजी लैब में ज्यादा फीस चुकानी पड़ रही है। मेडिकल कॉलेज में संचालित क्रस्ना लैब में एक सप्ताह से मरीजों के टेस्ट बंद हैं। सरकारी लैब में भी दोपहर 1:30 बजे तक ही टेस्ट किए जा रहे हैं। उसके बाद मरीजों को निजी लैब में टेस्ट करवाने पड़ रहे हैं। क्रस्ना लैब में मरीजों के 130 टेस्ट मुफ्त किए जा रहे थे। बीपीएल और हिमकेयर कार्ड धारक मरीजों के सभी टेस्ट मुफ्त हो रहे थे। ऐसे में मरीजों को अब निजी लैब में टेस्ट करवाने के लिए अधिक फीस चुकानी पड़ रही है। क्रस्ना लैब ने अपनी 40 लाख की लेनदारी के चलते मेडिकल कॉलेज में मरीजों के टेस्ट करना बंद कर दिया है। इसका सीधा असर मरीजों के इलाज पर पड़ रहा है। समय पर टेस्ट नहीं होने से मरीजों के इलाज में देरी हो रही है।
तीमारदारों में अशोक कुमार, संजय कुमार, विनाेद, दीपक, सुरेश ठाकुर, प्यार चंद और मनोज कुमार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में टेस्ट करवाने के लिए मरीजों को भटकना पड़ रहा है। सरकारी लैब में टेस्ट नहीं होने पर मरीजों को मजबूरन निजी लैब में पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। हैरानी की बात है कि मरीजों को पेश आ रही परेशानी को दूर करने के लिए शासन और प्रशासन के नुमाइंदे अस्पताल का रुख नहीं कर रहे हैं। इस वजह से मरीज काफी परेशान हैं। उन्होंने जिला प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन से मांग की है कि क्रस्ना लैब में मरीजों के टेस्ट शुरू करवाए जाएं। या सरकारी लैब में 24 घंटे टेस्ट करवाने की व्यवस्था करवाई जाए।
उधर, चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर बिपन ठाकुर ने बताया कि मरीजों को पेश आ रही समस्या के समाधान को लेकर अस्पताल प्रबंधन पूरे प्रयास कर रहा है।
--