फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Patients suffering from back and neck pain started increasing as the cold increased.

Chamba News: ठंड बढ़ने के साथ बढ़ने लगे पीठ और गर्दन दर्द के मरीज

Sat, 16 Dec 2023 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 16 Dec 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Patients suffering from back and neck pain started increasing as the cold increased.
चंबा। सर्दी बढ़ने के साथ जिले में पीठ और गर्दन दर्द के मरीज भी बढ़ना शुरू हो गए हैं। मेडिकल कॉलेज चंबा में रोजाना पीठ और गर्दन दर्द से पीड़ित मरीज इलाज करवाने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

हड्डी रोग की ओपीडी में इन मरीजों की सुबह से शाम तक लाइनें लग रही हैं। रोजाना 40 से 50 मरीज पीठ और गर्दन दर्द का इलाज करवाने ओपीडी में आ रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार ये लोग सर्दी के मौसम में सोते समय सिरहाने का गलत इस्तेमाल करने से इस रोग की चपेट में आ रहे हैं। रात को सोने के बाद सुबह उठने पर कई लोगों की गर्दन पूरी तरह नहीं हिलती है। असहनीय दर्द भी झेलना पड़ता है। पीठ दर्द भी इसी कारण हो रहा है। हड्डी रोग विशेषज्ञ ऐसे मरीजों को उपचार के लिए दवाई देने के साथ सर्दी के मौसम में सिरहाने काे सही तरीके से रखकर सोने का परामर्श दे रहे हैं।
विज्ञापन


इस रोग में मरीज को दर्द सर्वाइकिल के दर्द की तरह महसूस होता है। इसलिए कई मरीज इसे सर्वाइकिल ही समझ लेते हैं। जब वह उपचार के लिए अस्पताल पहुंचते हैं तो विशेषज्ञ उन्हें समझाते हैं कि उनके गर्दन और पीठ दर्द का कारण सर्वाइकिल नहीं, बल्कि सिरहाने का गलत इस्तेमाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. मानिक सहगल ने बताया कि ठंड बढ़ने के साथ मेडिकल कॉलेज में गर्दन और पीठ दर्द के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। मरीजों को इलाज के साथ जरूरी परामर्श भी दिया जा रहा है।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed