{"_id":"621903cf425af9682b716195","slug":"patients-breathed-a-sigh-of-relief-even-after-fifteen-days-chamba-news-sml400779155","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीजों ने पंद्रह दिन बाद भी ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीजों ने पंद्रह दिन बाद भी ली राहत की सांस
विज्ञापन
डॉक्टरों की हड़ताल खत्म होने के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा की शिशु रोग ओपीडी में बच्चे की जांच करता डॉ?
- फोटो : Chamba
चंबा। दिन : शुक्रवार। स्थान : चंबा मेडिकल कॉलेज। समय : सुबह साढ़े नौ से लेकर साढ़े ग्यारह बजे तक। डॉक्टरों की पेन डाउन हड़ताल स्थगित हो चुकी है। मरीजों को ओपीडी में जांच करवाने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ रहा है। पंद्रह दिन बाद मरीजों ने राहत की सांस ली है।
अस्पताल के पंजीकरण केंद्र में मरीज अपनी पर्ची बनवाकर ओपीडी में क्रमवार अपना चेकअप करवा रहे हैं। मेडिसिन और ऑर्थो ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लगी है लेकिन, मरीजों को इस बात की चिंता नहीं है कि डॉक्टर दो घंटे के बाद आएगा। बल्कि, डॉक्टर ओपीडी में बारी-बारी से मरीजों की जांच कर रहे हैं। शिशु रोग ओपीडी के बाहर अभिभावक अपने बीमार बच्चों को लेकर खड़े हैं। ओपीडी के अंदर डॉक्टर सुबह से बीमार बच्चों की जांच करने में डटे हैं। इसी तरह महिला, हड्डी और नेत्र रोग ओपीडी में भी मरीजों की क्रमवार जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि हड़ताल के चलते मरीजों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा था। ऐसे में अब ओपीडी में सेवाएं सुचारु होने से मरीजों को काफी राहत मिली है। अशोक कुमार, हंसराज, कमल कुमार, चैन सिंह, रवि कुमार, चैन लाल, टेक चंद, बिहारी लाल और मनोज कुमार ने बताया कि डॉक्टरों की हड़ताल से मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष डॉक्टर दिलबाग सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल को स्थगित कर दिया है। मरीजों को परेशान करना उनका लक्ष्य नहीं था। अपनी मांगों को लेकर डॉक्टर हड़ताल कर रहे थे। हालांकि, इमरजेंसी सेवाओं को सुचारुरखा था। अब मरीजों को पहले की तरह ओपीडी में नियमित सेवाएं मिल रही हैं।