{"_id":"6898cc87603036e0b30addcb","slug":"pathankots-farooq-wrestler-won-big-mali-chamba-news-c-88-1-ssml1006-158115-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पठानकोट के फारूक पहलवान जीती बड़ी माली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पठानकोट के फारूक पहलवान जीती बड़ी माली
Sun, 10 Aug 2025 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 10 Aug 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
चंबा के त्रिभोल में छिंज मेले के दौरान पहलवानों को सम्मानित करते कमेटी के पदाधिकारी।स्रोत जागर
सलूणी (चंबा)। ग्राम पंचायत किलोड़ में त्रिभोल छिंज की बड़ी माली पठानकोट के फारूक पहलवान ने जीती। इसमें लतीफ पहलवान उपविजेता बने। विजेता को इनाम के रूप में 21,000 और उपविजेता को 9,000 रुपये दिए। दूसरी माली में नवीर ने जीत हासिल की और 11,000 रुपये का इनाम पाया। इसमें मोहन लाल पहलवान उपविजेता रहे और 7,000 का इनाम प्राप्त किया। तीसरी माली में सैफ अली जडेरा विजेता और अंशु उपविजेता रहे। कुश्ती देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। साथ ही लोगों ने अस्थायी मार्केट में जमकर खरीदारी की।
छिंज मेला कमेटी के अध्यक्ष बंटी ने बताया कि छिंज मेले का शुभारंभ पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष धर्म सिंह पठानिया ने किया। उन्होंने मेला कमेटी को 11,000 रुपये भेंट किए। समापन समारोह में विधायक डीएस ठाकुर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। उन्होंने आयोजन कमेटी को 21,000 रुपये दिये। साथ ही विधायक निधि से दो लाख रुपये खेल मैदान बनाने के लिए देने की घोषणा की। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर, कुलदीप कुमार, अख्तर सिंह, शाहिद मोहम्मद और नसीम अख्तर सहित अन्य मौजूद रहे।