{"_id":"695fdea9392a3f3a1b0b3be8","slug":"passion-for-dog-ownership-distance-from-registration-chamba-news-c-88-1-cmb1002-171442-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: कुत्ते पालने का शौक, पंजीकरण से बनाई दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: कुत्ते पालने का शौक, पंजीकरण से बनाई दूरी
Thu, 08 Jan 2026 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 08 Jan 2026 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। नगर परिषद चंबा द्वारा शुरू की गई कुत्तों के पंजीकरण की प्रक्रिया ठप होती नजर आ रही है। न तो शहरवासियों की ओर से इसमें रुचि दिखाई दे रही है और न ही नगर परिषद की तरफ से इसे लेकर कोई प्रभावी जागरूकता अभियान चलाया गया है। स्थिति यह है कि अब तक पूरे शहर में केवल 200 पालतू कुत्तों का ही पंजीकरण हो सका है।
इससे साफ जाहिर होता है कि यह व्यवस्था सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गई है। कई शहरवासियों का कहना है कि उन्हें कुत्ताें के पंजीकरण से जुड़े नियमों, शुल्क और प्रक्रिया की सही जानकारी ही नहीं है। नगर परिषद द्वारा न तो किसी प्रकार के नोटिस के माध्यम से आमजन को जागरूक किया गया।
स्थानीय निवासी गोपाल सिंह, जगदीप सिंह, कुलदीप महाजन, साहिल कुमार और जसवीर सिंह का कहना है कि नगर परिषद ने जब नियम बनाए गए हैं तो उन्हें लागू करने और जनता को जागरूक करने की जिम्मेदारी कौन निभाएगा। शहरवासियों की मांग है कि नगर परिषद जल्द से जल्द जागरूकता अभियान, आसान पंजीकरण प्रक्रिया और सख्ती के साथ नियमों को लागू करे, ताकि यह योजना अपने उद्देश्य में सफल हो सके।
विज्ञापन
उधर, नगर परिषद की अध्यक्ष नीलम नैयर का कहना है कि शहरवासियों को पहले भी कुत्ताें के पंजीकरण के लिए अवगत करवाया गया था। अब फिर से उन्हें वार्ड पार्षद के माध्यम से अपने कुत्तों के पंजीकरण के लिए अवगत करवाया जाएगा।