फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Passengers kept waiting, HRTC bus did not run

Chamba News: सवारियां करतीं रही इंतजार, नहीं चली एचआरटीसी बस

Mon, 25 Dec 2023 10:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
Passengers kept waiting, HRTC bus did not run
चंबा। घूम-जंजला मार्ग पर बीते रविवार सायंकालीन 5:30 बजे हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस के न चलने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। देर रात तक बस का इंतजार करने के बाद आखिरकार सवारियों को जैसे-तैसे जुगाड़ लगाकर या निजी टैक्सी चालकों को अधिक दाम देकर ही अपने घरों तक पहुंचना पड़ा। जिसे लेकर ग्रामीणों में एचआरटीसी प्रबंधन के प्रति काफी रोष है। ग्रामीणों ने बताया कि बस को निर्धारित रूट पर न भेजने का खामियाजा लोगों को ही उठाना पड़ रहा है। ग्रामीण अश्वनी कुमार, प्रभात कुमार, देसराज, अनिल ठाकुर, पवन शर्मा, नरेंद्र कुमार, सुरेश कुमार, मंजीत कुमार, योगराज, टेक चंद और शक्ति प्रसाद ने बताया कि रविवार को न्यू बस स्टैंड, भरमौर चौक, हरदासपुरा चौक और सुराड़ा मोहल्ला में सायंकालीन निगम की बस का इंतजार करती रही, लेकिन देर रात तक बस अपने निर्धारित रूट पर नहीं चली।
विज्ञापन

इससे पहले निगम द्वारा रविवार को भी इस रूट पर बस को भेजा जाता है, लेकिन बीते रविवार को निगम द्वारा बस को नहीं भेजा गया। इससे सवारियां काफी गुस्से में दिखी। उन्होंने कहा कि बिना किसी सूचना के इस रूट पर बस को न भेजना समझ से परे है। बस के निर्धारित रूट पर न चलने से सवारियां अतिरिक्त पैसे खर्च कर निजी वाहन के जरिए अपने घरों तक पहुंची। बस किराये के रूप में जहां 15 से 20 रुपये चुकता करने पड़ते है तो वहीं, दिहाड़ीदार लोगों को रविवार को 300 रुपये से लेकर 500 रुपये चुकता कर घरों तक पहुंचना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों से अधिकांश लोग मेहनत-मजदूरी करने के लिए शहर में पहुंचते हैं। जिनके लिए निगम की बस सेवा काफी लाभप्रद है।
विज्ञापन

बावजूद इसके अकारण से रूट पर बस न भेजना समझ से परे हैं। ग्रामीणों ने एचआरटीसी चंबा डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक से निर्धारित रूट पर बस को न भेजने के पीछे रहे कारणों का पता लगाकर संबंधित कर्मी पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाने की मांग उठाई है। एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। मामले की जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed