{"_id":"6556463dd5bf2373070d8dd7","slug":"passengers-increased-two-special-buses-sent-to-chandigarh-chamba-news-c-88-1-ssml1004-12181-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बढ़ गए यात्री, चंडीगढ़ के लिए भेजीं दो स्पेशल बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बढ़ गए यात्री, चंडीगढ़ के लिए भेजीं दो स्पेशल बसें
Thu, 16 Nov 2023 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 16 Nov 2023 10:12 PM IST
विज्ञापन
चंबा नये बस अड्डे पर परिवहन निगम की स्पैशल बस का इंतजार करते यात्री।संवाद
चंबा। चंडीगढ़ के लिए यात्रियों की संख्या बढ़ने पर एचआरटीसी प्रबंधन को दो और स्पेशल बसें चलानी पड़ी हैं। वीरवार शाम को बस स्टैंड चंबा में निगम के कर्मी बुकिंग करने में व्यस्त रहे।
देखते ही देखते एक बस पूरी तरह से भर गई। इसके बाद प्रबंधन ने सवारियों की सुविधा के लिए दूसरी बस चलाने का निर्णय लिया। बीते बुधवार को भी सवारियों की संख्या को देखते हुए प्रबंधन ने निर्धारित रूटों के अलावा चार स्पेशल बसें चलाई हैं।
त्योहारी सीजन में परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए बाहरी राज्याें दिल्ली, चंडीगढ़, देहरादून और शिमला समेत अन्य राज्यों से लोग घर पहुंचे थे। उनकी वापसी के लिए परिवहन निगम ने भी जिला चंबा से अतिरिक्त बस सेवाएं शुरू की हैं। वीरवार देर शाम को चंबा-चंडीगढ़ बस में सीट बुक करवाने को लेकर धक्का-मुक्की तक की नौबत दिखी। एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए देर शाम को दो बसें चंबा से चंडीगढ़ के लिए भेजी गई हैं।