फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Part-time aerator became class IV employee

अंशकालीन जलवाहक बने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी

Sat, 04 Dec 2021 07:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
Part-time aerator became class IV employee
चंबा। तीस सितंबर 2020 को 13 साल का कार्यकाल पूरा करने वाले 15 अंशकालीन जलवाहकों को नियमितीकरण की सौगात दी गई है। अंशकालीन जलवाहक नियमितीकरण के बाद अब बतौर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी स्कूलों और कॉलेजों में सेवाएं देंगे। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से इसके बारे में आदेश जारी कर दिए हैं। जारी निर्देशों के मुताबिक 15 दिन के भीतर उन्हें दर्शाए गए स्कूलों में ज्वाइन करना होगा। साथ ही ज्वाइनिंग रिपोर्ट भी कार्यालय भेजनी होगी। इस मामले में लेटलतीफी के लिए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी स्वयं जिम्मेदार होंगे। जानकारी के अनुसार
विज्ञापन

कुंता देवी को मिडल स्कूल चुवाड़ी, रान देवी को सीनियर सेकेंडरी स्कूल बगढ़ार, उर्मिला देवी को नड्डल, रानो देवी को सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंगला, इंदिरा देवी को सीनियर सेकेंडरी स्कूल नगाली, करतार सिंह को संधी, बसंत सिंह को कुम्हारका, सुमित्रा देवी को राजकीय महाविद्यालय सिहुंता, सेवा देवी को हाई स्कूल जुम्हार, विक्रमा देवी को मिडल स्कूल कामला, मीना कुमारी को सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुठेड़, राशिद मोहम्मद को सीनियर सेकेंडरी स्कूल डलहौजी, कुब्जा देवी को सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाथरी, दर्शना देवी को छात्रा जनजातीय हॉस्टल भरमौर और किशन देई को सीनियर सेकेंडरी नैणीखड्ड को चतुर्थ श्रेणी पद पर नियमित किया गया है।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 15 अंशकालीन जलवाहकों को 13 साल का कार्यकाल पूरा करने पर नियमित किया गया है। उन्हें तय अवधि के भीतर दर्शाए गए स्कूलों में ज्वाइन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed