फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   parking contractor in mc

नगर परिषद की लड़ाई में पार्किंग संचालक भी कूदे

Fri, 25 Mar 2016 07:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा) Updated Fri, 25 Mar 2016 07:44 PM IST
विज्ञापन
parking contractor in mc
गांधी कांपलेक्स में पार्किंग संचालक चरणजीत सिंह नारंग प्रेसवार्ता करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

नगर परिषद चंबा में पार्किंग और जंजघर पर छिड़ा घमासान खत्म होता नजर नहीं आ रहा है। पार्षद और अध्यक्ष के साथ ही अब पार्किंग संचालक भी इस विवाद में कूद पड़ा है। गांधी कांपलेक्स में पार्किंग संचालक चरणजीत सिंह नारंग ने सुनियोजित ढंग से उन्हें मिली पार्किंग को हथियाने और अपने चहेते को देने की साजिश रचने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


चंबा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए चरणजीत सिंह ने बताया कि वार्ड पार्षद किराया अदा न करने की भ्रांति फैला कर नगर परिषद और लोगों को गुमराह कर रही है। उन्होंने बेसमेंट पार्किंग का आगामी एक वर्ष का किराया नगर परिषद के पास जमा करवा दिया है।
विज्ञापन


वहीं पार्किंग लीज को लेकर स्थिति साफ करते हुए नारंग ने बताया कि पूर्व नगर परिषद के जरनल हाउस में बेसमेंट पार्किंग की लीज की अवधि एक वर्ष से बढ़ाकर पांच वर्ष कर दिया गया था। जिसके तहत कानूनी रूप से वर्ष 2018 तक यह बेसमेंट पार्किंग नारंग कंपनी को अनुबंध के आधार पर दिया गया है। लेकिन तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर इस सारी बात को घुमा कर पेश किया जा रहा है। जिसमें नगर परिषद की भलाई कम तो निजी हित ज्यादा सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि 2018 से पूर्व कानूनी तौर पर उन्हें पार्किंग से नहीं हटाया जा सकता है और अगर ऐसा करने की कोशिश की गई तो वह नगर परिषद और चौगान वार्ड की पार्षद के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मुद्दे पर चौगान वार्ड की पार्षद अंजलि मल्होत्रा ने जंजघर, चौगान पार्किंग और नारंग पार्किंग को खाली करने का प्रस्ताव नगर परिषद में रखा है और इस प्रस्ताव के आने के बाद नगर परिषद में इन दिनों खूब घमासान चल रहा है। पार्षद अंजलि मल्होत्रा का कहना है कि जंजघर व पार्किंग संचालक गैर कानूनी ढंग से इसे चला रहे हैं और नगर परिषद को किराया चुकता नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed