फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Parking and commercial premises will be ready in 18 months from Rs 5 crore

Chamba News: पांच करोड़ से 18 माह में बनकर तैयार होंगे पार्किंग और व्यावसायिक परिसर

Mon, 05 Aug 2024 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 05 Aug 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
Parking and commercial premises will be ready in 18 months from Rs 5 crore
चंबा। जिला मुख्यालय चंबा आने वाले पर्यटकों और लोगों को पार्किंग के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। सरकार ने पुराना बस स्टैंड में पार्किंग और शॉपिंग कांप्लेक्स के निर्माण की आधारशिला रख दी है।
विज्ञापन

पांच करोड़ रुपये से पार्किंग एवं व्यावसायिक परिसर का निर्माण होगा। इसके अलावा 18 माह के भीतर यह कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है। पार्किंग और शॉपिंग कांप्लेक्स के निर्माण से पार्किंग की समस्या का समाधान होगा तो बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के द्वार भी खुलेंगे।
विज्ञापन

वर्ष 2017 में पुराना बस स्टैंड से चंबा का बस अड्डा तत्वाणी स्थानांतरित किया गया था। तब से यहां पार्किंग और शॉपिंग कांप्लेक्स के निर्माण को लेकर चर्चाएं थीं। धरातल पर कोई कार्य नहीं हो पाया था। सात साल में इस कार्य का शिलान्यास भी नहीं हो पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
इंडोर स्टेडियम : एक ही छत के नीचे खेलेंगे युवा
पुलिस मैदान बारगाह के समीप इंडोर स्टेडियम के निर्माण से युवाओं को बैडमिंटन, बास्केटबाल, कुश्ती, ,वालीबाल, टेबल टेनिस और बॉक्सिंग आदि खेल एक ही छत के नीचे खेलने को मिलेंगे। इससे युवाओं की खेल प्रतिभा भी निखरेगी। साथ ही राज्य और राष्ट्रीय स्तर के लिए अभ्यास करने का मौका भी मिलेगा।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed