{"_id":"6a2d8bc916eb6c6cad0461f7","slug":"paragliding-banned-in-khajjiar-until-september-15-chamba-news-c-88-1-cmb1003-186577-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: खज्जियार में 15 सितंबर तक पैराग्लाइडिंग पर लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: खज्जियार में 15 सितंबर तक पैराग्लाइडिंग पर लगाई रोक
Sat, 13 Jun 2026 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 13 Jun 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
बरसात का मौसम शुरू होते ही जिला पर्यटन विकास अधिकारी ने जारी किए आदेश
दड़ोता से लाहरा के लिए पैराग्लाइडिंग का आनंद उठाते हैं देश-विदेश के सैलानी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से विख्यात पर्यटन स्थल खज्जियार में बरसात शुरू होते ही पैराग्लाइडिंग पर रोक लगा दी गई है। 15 सितंबर तक पैराग्लाइडर उड़ान नहीं भर सकेंगे।
जिला पर्यटन विकास अधिकारी ने पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। निर्देशों में स्पष्ट किया है कि अगर कोई पैराग्लाइडिंग करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बरसात के मौसम के चलते विभाग ने ये निर्देश जारी किए हैं। विभाग की ओर से इस तरह के निर्देश जारी करने का मकसद किसी प्रकार की अप्रिय घटना पर रोक लगाना है जिससे पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानी पेश न आए।
जानकारी के अनुसार पर्यटन स्थल खज्जियार में दड़ोता से लाहरा और लाहरा से दड़ोता के लिए पैराग्लाइडिंग साइट चिह्नित की गई हैं। पर्यटन सीजन के दौरान पैराग्लाइडर यहां से उड़ान भरते हैं। इसके अलावा पर्यटक भी पैराग्लाइडिंग का आनंद उठाते हैं। बरसात के मौसम में पैराग्लाइडिंग करना जोखिमपूर्ण हो सकता है। ऐसे में विभाग ने उड़ानों पर रोक लगा दी है। बरसात के चलते पर्यटन स्थल खज्जियार में पर्यटकों की आमद काफी कम हो गई है। माना जा रहा है अब सितंबर के दूसरे सप्ताह के बाद ही पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा।
विज्ञापन
पर्यटन स्थल खज्जियार में हर साल देश और विदेशों से पर्यटक पहुंचते हैं। निचले क्षेत्रों में गर्मी बढ़ने के बाद पर्यटक ठंडक पाने के लिए खज्जियार का रुख करते हैं। ऐसे में बरसात के मौसम में पर्यटकों की आमद कम होती है जबकि सामान्य दिनों में खज्जियार में पर्यटकों की खासी आवाजाही रहती है।
जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा ने बताया कि बरसात के मौसम के चलते पर्यटन स्थल खज्जियार में पैराग्लाइडिंग पर रोक रहेगी। इस बारे में सभी पैराग्लाइडरों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
--