फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Para workers have not received their salaries for five months.

Chamba News: पैरा कर्मियों को पांच महीने से नहीं मिला वेतन

Fri, 26 Sep 2025 05:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 26 Sep 2025 05:08 PM IST
सार

सलूणी उपमंडल के जल शक्ति विभाग में कार्यरत पैरा कर्मचारी पिछले पांच महीनों से वेतन नहीं मिलने से आर्थिक तंगी झेल रहे हैं। कर्मचारियों ने जल्द वेतन जारी करने की मांग की है। विभाग ने वेतन प्रस्ताव शिमला भेजा है।

विज्ञापन
Para workers have not received their salaries for five months.

विस्तार

जल शक्ति विभाग मंडल सलूणी में है तैनात
विज्ञापन

वेतनमान के अभाव घर खर्च चलाना बना चुनौती
संवाद न्यूज एजेंसी
तेलका (चंबा)। सलूणी उपमंडल के जल शक्ति विभाग में कार्यरत पैरा कर्मचारी पिछले 5 महीनों से वेतनमान को तरसे। वेतन न मिलने से पैरा कर्मी गहरी आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं। इन कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने विभाग की सेवा पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाई है। बावजूद इसके उन्हें महीनों से मेहनताना नहीं मिला है।

पैरा कर्मचारी लक्ष्य ठाकुर (एमटीडब्लयू), विवेक सिंह (पैरा पंप ऑपरेटर), जतिन कुमार (पैरा पंप ऑपरेटर), मंजीत (पैरा फिटर) और जुसाव खान (पैरा एमपीडब्ल्यू) ने बताया कि वे रोजाना विभाग की विभिन्न जल योजनाओं में अपनी ड्यूटी पूरी जिम्मेदारी से निभाते हैं, लेकिन 5 महीने से वेतन न मिलने के कारण उनके घरों का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

आर्थिक संकट के कारण कई कर्मचारी मानसिक रूप से भी परेशान हैं। उन्होंने विभागीय उच्च अधिकारियों और सरकार से जल्द से जल्द लंबित वेतन जारी करने की मांग की है। जिससे वे फिर से बिना किसी चिंता के अपने कार्य को सुचारू रूप से जारी रख सकें। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाने पर विचार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
कर्मचारियों की सैलरी से संबंधित प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को शिमला भेज दिया गया है। बताया कि प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर जल्द पैरा कर्मियों के खातों में वेतन जारी कर दिया जाएगा। -देवेंद्र राणा, जल शक्ति विभाग सलूणी के अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed