फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Paperwork is underway regarding the sleepers recovered in Varnyu village.

Chamba News: वरन्यू गांव में बरामद स्लीपर के मामले में कागजी कार्रवाई जारी

Mon, 27 Apr 2026 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 27 Apr 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Paperwork is underway regarding the sleepers recovered in Varnyu village.
पांगी (चंबा)। साच रेंज के तहत मिंधल पंचायत के वरन्यू गांव में वन विभाग की ओर से 12 घरों से बरामद 77 स्लीपर के मामले में जांच आगे बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

विभाग ने साफ किया है कि जल्द इस मामले में और भी धर-पकड़ हो सकती है। विभागीय अधिकारी ने साफ किया है कि कुछ लोग टीडी के तहत लकड़ी लेकर प्रयोग करने की बात कह रहे हैं। यह जांच का विषय है। उन्होंने साफ किया है कि टीडी के तहत मिलने वाली लकड़ी का उपयोग उसी वित्त वर्ष में करने का प्रावधान हैं। बरामद की गई लकड़ी के संबंध में कागजी कार्रवाई चल रही है। कागजी कार्रवाई के बाद इसे नीलाम भी किया जा सकता है।

गुप्त सूचना पर वन विभाग की टीम ने मिंधल पंचायत के वरन्यू गांव के करीब 10 से 12 चिह्नित घरों की तलाशी ली थी। इस दौरान घरों में और गुप्त स्थानों पर छिपाकर रखे 77 देवदार के स्लीपर बरामद किए थे। देवदार की लकड़ी अवैध पाई गई। इसके समर्थन में ग्रामीण कोई भी वैध दस्तावेज या अनुमति पत्र पेश नहीं कर सके। विभाग ने इन सभी स्लीपर को कब्जे में ले लिया है। बहरहाल, अब विभाग ने मामले की जांच को आगे बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

डीएफओ पांगी रवि गुलेरिया ने बताया कि वरन्यू गांव में बरामद लकड़ी की कागजी कार्रवाई चल रही है। आगे बरामद लकड़ी नीलाम की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed