{"_id":"6a2d8c400ec4c6b51604a73c","slug":"panic-in-banikhet-residential-area-after-bear-sighting-chamba-news-c-88-1-cmb1014-186539-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बनीखेत के रिहायशी क्षेत्र में भालू दिखने से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बनीखेत के रिहायशी क्षेत्र में भालू दिखने से दहशत
Sat, 13 Jun 2026 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 13 Jun 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच बना चर्चा का विषय
संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत के रिहायशी क्षेत्र के समीप शनिवार सुबह भालू दिखाई देने से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सुबह करीब पांच बजे सैर करने निकले लोगों ने बनीखेत बाजार के पास पुरानी पुलिस चौकी के निकट एक भालू को जंगल की ओर जाते हुए देखा गया।
प्रत्यक्षदर्शियों विवेक कुमार, नितिन कुमार, सुमित कुमार और अरुण ने बताया कि वे रोजाना की तरह सुबह सैर के लिए निकले थे। इसी दौरान अचानक उनकी नजर एक भालू पर पड़ी। इसे देखकर आसपास मौजूद लोगों में भय फैल गया। उस समय बस स्टॉप पर कुछ लोग बस का इंतजार भी कर रहे थे। सैर करने वालों के शोर मचाने पर बस का इंतजार कर रहे लोग भी एहतियातन वहां से हट गए। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा और कई लोगों ने वन विभाग से जंगली जानवरों की गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की।
वन मंडल अधिकारी डलहौजी रजनीश महाजन ने बताया कि भालू अकसर भोजन की तलाश में रिहायशी क्षेत्रों की ओर आ जाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे घरों के आसपास खाने-पीने का कचरा खुले में न फेंकें। जंगलों में बढ़ती आग की घटनाएं और तापमान में वृद्धि के कारण भी वन्यजीव प्राकृतिक आवास से निकलकर आबादी वाले क्षेत्रों की ओर आ रहे हैं।
विज्ञापन
--