फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Pangi's new police station building will be ready this month

Chamba News: इसी माह तैयार होगा पांगी का नया पुलिस थाना भवन

Mon, 08 Sep 2025 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 08 Sep 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Pangi's new police station building will be ready this month
पांगी (चंबा)। पांगी मुख्यालय किलाड़ में 4.56 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हो रहा पुलिस थाना भवन इस माह के अंत तक तैयार हो जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने ठेकेदार को इसी माह तक का समय दिया है। भवन निर्माण का कार्य लगभग 98 प्रतिशत पूरा हो चुका है। केवल शीशे लगाने और पेंट का काम शेष है। उम्मीद जताई जा रही है कि अक्तूबर में इसका विधिवत उद्घाटन हो जाएगा।
विज्ञापन

वर्तमान समय में पुलिस थाना पांगी का पुराना भवन जर्जर हालत में है। बरसात और सर्दियों के दौरान छत से पानी टपकना और जवानों के ठहरने के लिए पर्याप्त कमरे न होना सबसे बड़ी समस्या थी। इन कठिनाइयों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चंबा ने प्रस्ताव निदेशालय को भेजा, जिसे स्वीकृति मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग को बजट जारी हुआ।
विज्ञापन

नए बहुमंजिला भवन को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित बनाया जा रहा है। इसके पूरा होने पर पुलिस जवानों को बेहतर कार्यस्थल और ठहराव की व्यवस्था मिलेगी। लोक निर्माण विभाग ने इस भवन का टेंडर दो वर्ष पूर्व आमंत्रित किया था और ठेकेदार को तीन वर्ष का समय दिया गया। अब संभावना है कि आगामी माह फूलयात्रा उत्सव के अवसर पर नए भवन का उद्घाटन किया जाएगा। इससे पूर्व पांगी में मिनी सचिवालय का निर्माण होने के बाद सभी विभाग एक ही छत के तले होने से लोगों को काफी सहूलियत मिल रही है। उसी क्रम में अब पुलिस थाना भी सचिवालय के साथ में ही निर्मित होने से 19 पंचायतों के लोगों को काम करवाने में और आसान होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस माह के अंत का पुलिस थाना पांगी के भवन निर्माण कार्य पूरा होने की संभावना है। भवन निर्मित होने के बाद इसे पुलिस विभाग के सौंप दिया जाएगा। रवि शर्मा, अधिशासी अंभियंता, लोक निर्माण विभाग मंडल पांगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed