फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Pangi-Lahaul road opens after a five-hour wait.

Chamba News: पांच घंटे के इंतजार के बाद खुली पांगी-लाहौल की राह

Sat, 26 Sep 2026 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 26 Sep 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
Pangi-Lahaul road opens after a five-hour wait.
शांशा पुल पर शनिवार दोपहर एक बजे से थमी रही आवाजाही, बीआरओ ने मरम्मत पूरी कर बहाल किया यातायात
विज्ञापन

एसकेटीटी मार्ग पर यात्रियों और वाहन चालकों को करना पड़ा इंतजार, सुरक्षा के लिए रोकी गई थी आवाजाही
संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। पांगी घाटी से लाहौल जाने वाले यात्रियों को शनिवार को शांशा पुल पर करीब पांच घंटे इंतजार करना पड़ा। शांशारी-किलाड़-थिरोट-टांडी (एसकेटीटी) मार्ग पर स्थित शांशा पुल पर आवश्यक मरम्मत के लिए दोपहर एक बजे से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने मरम्मत कार्य पूरा करने के बाद पुल को फिर वाहनों के लिए खोल दिया।
लाहौल-पांगी मार्ग घाटी के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। रोजमर्रा के काम और जरूरी सामान की आवाजाही के लिए भी लोग इसी मार्ग पर निर्भर रहते हैं। पुल बंद रहने के दौरान यात्रियों और वाहन चालकों को निर्धारित समय तक इंतजार करना पड़ा। प्रशासन ने लोगों को पहले ही मरम्मत कार्य की सूचना देकर यात्रा का समय उसी के अनुसार तय करने की सलाह दी थी। उधर, बीआरओ ने पुल पर आवश्यक मरम्मत का काम पूरा किया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो गया। मरम्मत के बाद पुल की स्थिति बेहतर होने और वाहनों की आवाजाही अधिक सुरक्षित रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन

--
सुरक्षा को देखते हुए रोकी गई थी आवाजाही
एसडीएम पांगी अमनदीप सिंह ने बताया कि शांशा पुल पर मरम्मत कार्य के दौरान दोपहर एक बजे से यातायात बंद रखा गया था। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की गई थी। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद पुल को वाहनों के लिए खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed