{"_id":"575309124f1c1b8c491099f4","slug":"panchyat-election-nomination","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांगी की 16 पंचायतों में 83 उम्मीदवारों ने भरे प्रधान पद के लिए नामांकन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांगी की 16 पंचायतों में 83 उम्मीदवारों ने भरे प्रधान पद के लिए नामांकन
ब्यूरो, अमर उजाला पांगी (चंबा)
Updated Sun, 05 Jun 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन भरने को आखिरी दिन तक होड़ लगी रही। पांगी में बीडीसी के 15 पदों के लिए 59 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं। करेल, साच और मिंधल पंचायत से 6-6 उम्मीदवार मैदान में हैं।
पुर्थी से पांच, सुराल, कुमार, साहली और सेचू वार्ड से चार-चार उम्मीदवार मैदान में हैं। धरवास, लुज, करियास, करियूई, रेई और हुडान से तीन-तीन उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किए हैं। किलाड़ पंचायत में सिर्फ दो ही लोगों ने बीडीसी के लिए नामांकन भरे हैं।
प्रधान के 16 पदों के लिए घाटी से इस बार 83 नामांकन दाखिल हुए हैं। साच पंचायत से सबसे ज्यादा नौ लोगों ने नामांकन दाखिल किए हैं। जबकि, सुराल में तीन उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं।
विज्ञापन
वहीं, उपप्रधान पद के लिए 95 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए हैं। कोठी पंचायत में सर्वाधिक नौ उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। इसके अलावा 201 उम्मीदवारों ने वार्ड सदस्य पदों के लिए नामांकन दाखिल किए हैं।
छह जून को नामांकन पत्रों की छंटनी होगी और नाम वापस लेने की तारीख के बाद उम्मीदवारों की स्थिति पूरी तरह से साफ हो जाएगी।
उधर, एसडीएम पांगी कर्म सिंह चौधरी ने बताया कि नामांकन पत्रों की छंटनी के बाद जो उम्मीदवार मैदान में बचेंगे उन्हें चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पांगी में 16 पंचायतों में चुनाव हो रहे हैं और अब तक कुल 436 उम्मीदवार इन पदों के लिए अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं। चुनाव दो चरणों में 17 और 19 जून का होंगे और देर शाम तक परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे।