फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Panchayats will now pay a fine of Rs 1 lakh each for polluting the environment with waste.

Chamba News: पर्यावरण को कचरे से किया दूषित अब पंचायतें भरेंगी एक-एक लाख जुर्माना

Sun, 05 Apr 2026 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 05 Apr 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
Panchayats will now pay a fine of Rs 1 lakh each for polluting the environment with waste.
पीसीबी ने भारी जुर्माना लगाने के लिए शिमला भेजी रिपोर्ट में की सिफारिश
विज्ञापन

दो माह पहले आखिरी मौके के रूप में दोनों पंचायतों को जारी किए थे नोटिस
नोटिस को पंचायत अधिकारियों ने किया नजरअंदाज, जगह-जगह लगे कचरे के ढेर
प्रवीण कुमार
चंबा। पंचायत सरोल और करियां को अब पीसीबी एक लाख रुपये जुर्माना लगा सकता है। इसके लिए चंबा से रिपोर्ट बनाकर शिमला भी भेजी जा चुकी है।
इन दोनों पंचायतों को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दो माह पहले नोटिस जारी कर आखिरी मौका दिया था कि पंचायतों में लगे कचरे के ढेरों को साफ कर दे लेकिन पंचायत के अधिकारियों ने इस दिशा में कोई भी सकारात्मक कदम नहीं उठाया।
कुछ दिन पहले जब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने दोनों पंचायतों का औचक निरीक्षण किया। तो वहां कचरे के ढेर पहले की तरह नजर आए। इतना ही नहीं साफ करने की बजाए वहां कचरा अधिक मात्रा में दिखा। इसकी पूरी रिपोर्ट बनाकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सदस्य सचिव शिमला को भेज दी गई है। रिपोर्ट में इन पंचायतों को कम से कम एक लाख रुपये जुर्माना लगाने की सिफारिश की गई है। ऐसे में यह लगभग तय है कि पंचायतों को जुर्माने के फरमान कभी भी शिमला से चंबा पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत करियां में जुखराड़ी, एनएचपीसी गेट और टीआरटी के पास कचरे के अंबार लगे हैं जबकि सरोल पंचायत में राठ घार और श्मशान घाट जाने वाला रास्ता कचरे से लबालब भर चुका है। इससे वातावरण भी दूषित हो रहा है लेकिन हैरानी इस बात की है कि पीसीबी के नोटिस देने के बाद न तो पंचायत सचिव ने कोई कार्रवाई की और न ही पंचायत प्रतिनिधियों ने कोई एक्शन लिया जबकि पंचायत सचिव को रा फेंकने वालों का चालान काटने की शक्ति दी गई है। चालान कैसे काटा जाएगा, इसको लेकर प्रशिक्षण भी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--जिला पंचायत अधिकारी को भी प्रशासन ने 15 दिन के भीतर पंचायतों में स्वच्छता अभियान चलाने के लिए पिछले माह निर्देश जारी किए थे लेकिन उन्होंने भी निर्देशों का नजरअंदाज किया। यही वजह है कि पंचायतों में जगह-जगह कचरा बिखरा पड़ा है।


--पीसीबी के सहायक अभियंता राहुल शर्मा ने बताया कि दोनों पंचायतों को आखिरी मौके के रूप में नोटिस दिया गया था लेकिन उन्होंने कचरे की सफाई करना जरूरी नहीं समझा, अब उन्हें शिमला से भारी जुर्माना लग सकता है।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed