फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Panchayat representatives responded to the notice regarding the irregularities in purchasing apple saplings.

Chamba News: सेब पौधे खरीद की गड़बड़ी में पंचायत प्रतिनिधियों ने दिया नोटिस का जवाब

Wed, 14 Feb 2024 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 14 Feb 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Panchayat representatives responded to the notice regarding the irregularities in purchasing apple saplings.
चंबा। सनवाल पंचायत में लाखों रुपये के सेब पौधों की खरीद मामले की गड़बड़ी में पंचायत प्रतिनिधियों ने कारण बताओ नोटिस का जवाब दे दिया है।
विज्ञापन

अब जवाब के आधार पर उपायुक्त अगली कार्रवाई करेंगे। लाखों रुपये के सेब पौधों की खरीद में पंचायत प्रतिनिधियों ने गड़बड़ी की थी। उपायुक्त ने शिकायत पहुंचते ही पंचायत प्रतिनिधियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए थे। इसका जवाब प्रतिनिधियों को आठ दिन के भीतर देना था, लेकिन पहले प्रतिनिधि नोटिस का जवाब देने में आनाकानी कर रहे थे। खंड विकास अधिकारी ने पंचायत प्रतिनिधियों पर शिकंजा कसा तो उन्होंने 15 दिन के भीतर नोटिस का जवाब दे दिया। खंड विकास अधिकारी ने ये जवाब जिला पंचायत अधिकारी के पास जमा करवा दिए हैं। अब वहां से उपायुक्त कार्यालय में जाएंगे। यहां उपायुक्त नोटिस के जवाब की समीक्षा करने के बाद आगामी कार्रवाई करेंगे।

सनवाल पंचायत में सभी वार्डों में सेब बगीचे लगाने के लिए मनरेगा के तहत 1.20 करोड़ स्वीकृत हुए थे। इसमें पंचायत प्रतिनिधियों ने लाखों के पौधे विभागीय औपचारिकताओं को पूरा करने के बिना खरीद लिए। इसमें उद्यान विभाग से भी कोई परामर्श नहीं लिया गया। पौधों की खरीद के दाम से लेकर गुणवत्ता पर अनियमितता बरती गई है। उनके ऊपर यह भी आरोप लगे हैं कि लाखों की पेमेंट का भुगतान भी कर दिया गया, जबकि धरातल पर सेब के पौधे लगाए ही नहीं गए। ऐसे में इस मामले में लाखों की गड़बड़ी होने की संभावना जताई गई है। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने सरकार व प्रशासन के पास लिखित में शिकायत भी दी है। इसी शिकायत के आधार पर प्रशासन ने पंचायत प्रधान, उप प्रधान और छह वार्ड सदस्यों को कारण बताओ नोटिस जारी किए थे।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी तीसा निशी महाजन ने बताया कि सनवाल पंचायत के सभी पंचायत प्रतिनिधियों ने कारण बताओ नोटिस का जवाब दे दिया है। जवाब डीपीओ कार्यालय में जमा करवा दिए गए हैं। अब उपायुक्त आगामी फैसला लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed