फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Panchayat Pradhan and Secretary accused of irregularities in fair funds

Chamba News: पंचायत प्रधान और सचिव पर मेले की राशि में अनियमितता के आरोप

Sun, 03 Aug 2025 06:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 03 Aug 2025 06:26 AM IST
विज्ञापन
Panchayat Pradhan and Secretary accused of irregularities in fair funds
चंबा। भरमौर विधानसभा क्षेत्र की एक पंचायत के प्रधान और सचिव को उपायुक्त चंबा ने जातर मेले की आय से जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में पंचायती राज वित्तीय नियमों के उल्लंघन के आधार पर तीन दिन के भीतर जवाब तलब किया गया है। तीन दिनों के भीतर नोटिस का जवाब न देने पर पंचायत सचिव और प्रधान पर गाज गिरना करीब-करीब तय है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2022-23 और 2023-24 के दौरान भरमौर उपमंडल में आयोजित जातर मेले के दौरान दंगल प्रतियोगिता के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर बड़ी धनराशि नकद में निकाली गई और पहलवानों को सीधे भुगतान किया गया। वर्ष 2022-23 में तत्कालीन पंचायत सचिव ने 4 लाख की नकद निकासी की। वर्ष 2023-24 में प्रधान की ओर से 5 लाख नकद निकाले गए। उक्त भुगतान हिमाचल प्रदेश पंचायती राज नियम 2002 के खिलाफ है। प्रारंभिक जांच के बाद खंड विकास अधिकारी भरमौर की रिपोर्ट के आधार पर ये नोटिस जारी किए गए। पंचायत सचिव और पंचायत प्रतिनिधि को यह स्पष्ट करने को कहा गया है कि उक्त अनियमितता उनके कर्तव्यों में लापरवाही क्यों न मानी जाए। यदि तीन दिनों के भीतर उत्तर प्राप्त नहीं होता तो यह माना जाएगा कि वे अपना पक्ष प्रस्तुत नहीं करना चाहते और उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई आरंभ की जाएगी। इस नोटिस की प्रतिलिपि निदेशक पंचायती राज विभाग शिमला, जिला पंचायत अधिकारी, खंड विकास अधिकारी भरमौर, और पंचायत सचिव भरमौर को भी भेजी गई है। उधर, ग्राम पंचायत भरमौर के प्रधान अनिल कुमार का कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं हैं और न ही उनके पास कोई नोटिस आया है।
विज्ञापन

उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि पंचायत प्रधान और सचिव को जातर मेले की आय से जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस का तीन दिनों के भीतर जवाब न देने पर उन दोनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed