फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Painting work started for Minjar fair

Chamba News: मिंजर मेले के लिए रंग-रोगन का कार्य शुरू

Fri, 28 Jun 2024 10:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 10:10 PM IST
विज्ञापन
Painting work started for Minjar fair
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। एक तरफ बैठकें कर सफल आयोजन की व्यवस्था बनाई जा रही है। वहीं, शहर के सौंदर्यीकरण का कार्य भी शुरू कर दिया है। शहर की विभिन्न दीवारों में रंग-रोगन किया जा रहा है। इस बार मिंजर मेला 28 जुलाई से लेकर चार अगस्त तक मनाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

--
आज बंद रहेगी बिजली
साहो (चंबा)। विद्युत उपमंडल चंबा द्वितीय के तहत आते पुराना साहो फीडर की जरूरी मरम्मत एवं रखरखाव के चलते बिजली आपूर्ति शनिवार को सुबह नौ बजे से लेकर शाम छह बजे तक बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता अजय कुमार ने दी। बताया कि इस दौरान गांव ककियां, काक्डोलू, फुलनूटाला, मानियारा, पधरी, बाड़का, नुनाह, उटीप, भुज्जा, बाड़ीदेहरा में बिजली बंद रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। संवाद
विज्ञापन

--
गर्मी से बचने के लिए हेल्मेट पहन घूम रहे युवा
चंबा। शहर में प्रचंड धूप से बचने के लिए युवाओं ने नया तरीका खोज निकाला है। युवा चौगान नंबर एक से आवाजाही करते वक्त अब सिर पर हेल्मेट पहन कर घूम रहे है। दोपहर के वक्त शहर में पारा 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। ऐसे में युवा प्रचंड गर्मी से बचने के लिए नए नए तरीके खोज रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed