फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Paddhari holding should be included in Chamba: Hemraj

पद्धरी जोत चंबा में किया जाए शामिल : हेमराज

Sun, 17 Nov 2024 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 17 Nov 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
Paddhari holding should be included in Chamba: Hemraj
सलूणी (चंबा)। पद्धरी जोत पर जम्मू-कश्मीर का कब्जा हटाकर चंबा के नाम भूमि की जाए। इस मांग को लेकर लेकर भांदल पंचायत के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज से मिला। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करने वाले भेड़ पालक संघ के प्रधान हेमराज चंदेल ने बताया कि उनके पूर्वज पद्धरी जोत में अपनी भेड़-बकरियां चराते थे। राजस्व रिकॉर्ड में भी पद्धरी जोत चंबा का हिस्सा है। लेकिन जम्मू-कश्मीर ने वहां पर अपना कब्जा कर रखा है। इस कब्जे को छुड़ाने के लिए स्थानीय लोग सरकार और जिला प्रशासन के समक्ष भी आवाज उठा चुके हैं। कुछ माह पहले चंबा और भद्रवाह उपायुक्त ने संयुक्त निरीक्षण किया था।
विज्ञापन


उन्होंने सांसद को यह भी बताया कि बाथरी से लंगेरा सड़क को चौड़ा करने के लिए 25 करोड़ रुपये की धनराशि लोक निर्माण विभाग के पास आ चुकी है। लेकिन वन्य प्राणी विभाग की जमीन निकलने से यह कार्य बंद पड़ा है। इसको लेकर उचित कदम उठाए जाए। ताकि सड़क चौड़ी हो सके। स्थानीय लोगों की पूरी बात सुनने के बाद लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने उन्हें आश्वासन दिया कि इस मामले को वह गृह मंत्री अमित शाह के सम्मुख प्रमुखता के साथ उठाएंगे। साथ ही प्रदेश सरकार के ध्यान में भी यह मामला उजागर करेंगे। उनका पूरा प्रयास रहेगा कि पद्धरी जोत को जेएंडके से छुड़ाकर चंबा जिला में वापस लाया जाए। इसके लिए वह लोक सभा में भी इस मुद्दे को उठाएंगे। इसके लिए लोगों ने उनका आभार भी प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed