फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   oxcysion will provided on bed to patient in medical college

मरीजों को बिस्तर के पास मिलेगी ऑक्सीजन

Tue, 16 Feb 2021 11:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
oxcysion will provided on bed to patient in medical college
चंबा मेडिकल कॉलेज की तीसरी मंजिल पर ऑक्सीजन प्लांट का पाइप लगाता कर्मचारी। - फोटो : Chamba
चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा में उपचाराधीन मरीजों को अब ऑक्सीजन के लिए तड़पना नहीं पड़ेगा। 260 बिस्तरों तक पाइप लाइन के जरिये ऑक्सीजन पहुंचाई जाएगी। प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने बताया कि मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने फरवरी के अंत तक पाइप लाइन से ऑक्सीजन पहुंचाने का कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इस प्रकार की व्यवस्था हो जाने पर मरीजों को ऑक्सीजन संबंधी परेशानी से नहीं जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मेडिकल कॉलेज चंबा में मरीजों को बिस्तर के पास ही ऑक्सीजन उपलब्ध करवाने के मकसद से गैस पाइप लाइन बिछाई जा रही है। मेडिकल कॉलेज परिसर के साथ लगती जमीन पर ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट स्थापित किया जा रहा है। इसके लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से बजट का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

प्लांट तैयार होने और गैस पाइप लाइन बिछने के बाद कॉलेज के प्रथम से लेकर चतुर्थ तल तक स्थित 200 बिस्तरों, तृतीय मंजिल के नये भवन में 30 बिस्तरों सहित क्षयरोग अस्पताल के 30 बिस्तरों तक गैस पाइप लाइन के जरिये ऑक्सीजन पहुंचाई जाएगी। इसी के चलते मंगलवार को एमएस कार्यालय में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती ने एसएम डॉ. मोहन सिंह सहित टेक्नीकल स्टाफ को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed