फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Overloading of taxis in Bharmour can become the cause of a major accident.

Chamba News: भरमौर में टैक्सियों में ओवरलोडिंग बन सकती है बड़ी दुर्घटना का कारण

Wed, 28 Aug 2024 10:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 28 Aug 2024 10:10 PM IST
विज्ञापन
Overloading of taxis in Bharmour can become the cause of a major accident.
भरमौर (चंबा)। मणिमहेश यात्रा के दौरान टैक्सियों में की जा रही ओवरलोडिंग श्रद्धालुओं की जान पर कभी भी भारी पड़ सकती है। बुधवार को जो टैक्सी भरमाणी माता मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हुई, उसमें भी क्षमता से अधिक सवारियां बैठाई गई थीं।
विज्ञापन

इस दुर्घटना में तीन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। हैरानी इस बात की है कि मणिमहेश यात्रा के लिए भरमौर में विशेष पुलिस बल तैनात किया गया है। बावजूद इसके टैक्सियों में ओवरलोडिंग की जा रही है। इससे कहीं न कहीं पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान खड़े हाे रहे हैं। भरमौर मुख्यालय से टैक्सी संचालक श्रद्धालुओं को टैक्सी में भरकर भरमाणी माता या हड़सर के लिए लेकर रवाना होते हैं, लेकिन कोई भी प्रशासनिक या पुलिस का अधिकारी इस ओवरलोडिंग को रोकने के लिए आगे नहीं आ रहा है। इससे यही लग रहा है कि यात्रा के दौरान टैक्सियों में हो रही ओवर लोडिंग को लेकर न तो प्रशासन गंभीर है और न ही पुलिस व परिवहन विभाग को इससे लेना देना है। समय रहते यात्रा के दौरान टैक्सियों में की जा रही ओवरलोडिंग पर अंकुश नहीं लगाया गया तो आने वाले दिनों में कई ओर भी दुर्घटनाएं हो सकती हैं। मणिमहेश जाने वाले श्रद्धालुओं में संजय कुमार, प्रदीप कुमार, प्यार सिंह, योगराज, योगेंद्र, कुलदीप और मनोज कुमार ने बताया कि जो टैक्सी आठ सवारी बैठाने के लिए सक्षम है, उस टैक्सी में 12 से 13 सवारियां बैठाई जा रही हैं। इससे दुर्घटना होने की संभावना कहीं न कहीं अधिक रहेगी। उधर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि टैक्सियों में ओवरलोडिंग को रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed