फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Outcry over urea fertilizer in Chuvadi

चुवाडी में यूरिया खाद को लेकर मचा हाहाकार

Thu, 11 Aug 2022 10:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Outcry over urea fertilizer in Chuvadi
चुवाड़ी(चंबा)। विधानसभा क्षेत्र भटियात के चुवाड़ी सहित आसपास के क्षेत्रों में किसानों को धान और मक्की रोपाई के बाद यूरिया खाद की किल्लत से दो चार होना पड़ रहा है। किसानों का तर्क है कि धान की रोपाई के बाद यूरिया खाद खेतों में डालनी पड़ती है। लेकिन, हिमफैड स्टोर चुवाड़ी में रोजाना किसान यूरिया खाद के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, हिमफैड स्टोर चुवाड़ी के पास यूरिया खाद के बदले ईको नैनो स्प्रे भी उपलब्ध है। जिसका किसान यूरिया खाद की जगह पंप में डालकर स्प्रे कर सकते हैं।
किसानों में राकेश कुमार, दलीप कुमार, मनोहर लाल, रविंद्र कुमार, बचन सिंह और सुरेंद्र कुमार का तर्क है कि यूरिया खाद ही उनके धान और मक्की की फसल के लिए बेहतर है। इसकी कमी के चलते वे अपने खेतों में तैयार पौध को खाद देने से वंचित रह रहे हैं। कुछ दिन पहले चुवाड़ी में यूरिया की सप्लाई पहुंची थी, लेकिन अब तीन सप्ताह से खत्म हो चुकी है। इस कारण किसानों की मुश्किलें बढ़ गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र में यूरिया खाद को लेकर अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। किसानों ने स्प्रे को अनुपयोगी बताकर लेने से इंकार किया है। वहीं, किसानों का कहना है कि ईको नैनो स्प्रे का उपयोग करने से बारह घंटे तक बारिश नहीं होनी चाहिए। मौसम को देखते हुए किसान जल्दी-जल्दी खाद देना चाहते हैं। ऐसे में किसानों को खाद की कमी खल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में हिमफैड एरिया मैनेजर चंबा राजकुमार का कहना है कि यूरिया की सप्लाई की डिमांड को भेज दी गई है। शीघ्र यूरिया की सप्लाई पहुंचने पर किसानों को सहूलियत प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed