{"_id":"69e1181aa8aac0342503ebc8","slug":"orders-to-close-chahla-middle-school-chamba-news-c-88-1-cmb1002-180603-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मिडल स्कूल चाहला को बंद करने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मिडल स्कूल चाहला को बंद करने के आदेश
Thu, 16 Apr 2026 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 16 Apr 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने जारी की अधिसूचना, सातवीं कक्षा में एक छात्र ही कर रहा था पढ़ाई
दो-तीन वर्षों से नए दाखिले नहीं होने से लगातार घट रही थी स्कूल में छात्रों की संख्या
संवाद न्यूज एजेंसी
चनेड़ (चंबा)। शिक्षा विभाग ने कम छात्र संख्या के चलते राजकीय माध्यमिक विद्यालय चाहला को बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर प्रधानाचार्य को सूचित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार इस स्कूल में वर्तमान में केवल एक ही विद्यार्थी अध्ययनरत है। हैरानी की बात है कि सभी कक्षाओं में से सिर्फ सातवीं कक्षा में ही यह एक छात्र पढ़ रहा था। बीते दो-तीन वर्षों से स्कूल में नए दाखिले नहीं हो रहे थे। इसके चलते छात्रों की संख्या लगातार घटती जा रही थी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिहार के प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने बताया कि चाहला स्कूल उनके स्कूल के अधीन आता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में केवल एक छात्र होने के कारण शिक्षा विभाग ने इसे बंद करने का निर्णय लिया है।