{"_id":"6148b56d8ebc3eb7502952e3","slug":"opposing-promotion-on-placement-basis-chamba-news-sml384535288","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लेसमेंट आधार पर पदोन्नति का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लेसमेंट आधार पर पदोन्नति का विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। मुख्याध्यापक एवं प्रधानाचार्य संवर्ग अधिकारी संघ जिला चंबा की वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राज कुमार ने की। इस दौरान संघ के कई मुद्दों पर चर्चा की गई।
संघ ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से मांग की है कि संघ की मांगों को जल्द पूरा किया जाए। संघ ने प्लेेसमेंट आधार पर पदोन्नति का विरोध किया है। संघ ने सरकार से मांग की है कि वर्ष 2017 से 2021 तक पदोन्नत सभी प्रधानाचार्यों को नियमित किया जाए। उन्होंने बताया कि प्लेसमेंट के आधार पर पदोन्नति होने के कारण इन प्रधानाचार्यों को कोई वित्तीय लाभ नहीं मिल रहे हैं।
कई प्रधानाचार्य बिना लाभ सेवानिवृत्त हो चुके हैं और कई भविष्य में सेवानिवृत्त हो जाएंगे। संघ ने सरकार से मांग की है कि भविष्य में नियमित आधार पर पदोन्नति की जाए। संघ का कहना है कि जब कोई प्रधानाचार्य 57 वर्ष की आयु पूरी कर लेता है तो विभाग में उसकी पदोन्नति के रास्ते बंद कर दिए जाते हैं। ऐसे में संबंधित प्रधानाचार्य की वरिष्ठता को दरकिनार कर उससे कनिष्ठ को उपनिदेशक के पद पर पदोन्नति दे दी जाती है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि 57 साल की आयु की शर्त को हटाया जाए और वरिष्ठता के आधार पर 57 वर्ष की आयु पूरी करने वाले प्रधानाचार्य को भी उपनिदेशक के पद पर पदोन्नत किया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने सरकार से यह भी मांग की है कि मुख्याध्यापक एवं प्रवक्ताओं का प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति अनुपात 60:40 किया जाए। इस मौके पर जिला महासचिव कलित पुरी, वित्त सचिव राजेश गुप्ता, सलाहकार परीक्षित शर्मा, सदस्य अक्षय कुमार, सुभाष मल्होत्रा, टेक चंद, जय प्रकाश, वीरेंद्र कुमार, राजेश शर्मा, सोमदत्त, सुभाष कुमार और सुरेंद्र मौजूद रहे।