फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Opened a college to provide higher education to girls, forgot to appoint professors

Chamba News: बेटियों को उच्च शिक्षा देने के लिए खोला कॉलेज, प्राध्यापकों की नियुक्ति भूले

Tue, 02 Dec 2025 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 02 Dec 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Opened a college to provide higher education to girls, forgot to appoint professors
तेलका (चंबा)। बेटियों को उच्च शिक्षा घर के पास दिलाने के लिए वर्ष 2017 में राजकीय महाविद्यालय तेलका खोला गया है, लेकिन यह कॉलेज इन दिनों गंभीर संकट से गुजर रहा है। कॉलेज में हिंदी, इतिहास और अर्थशास्त्र जैसे प्रमुख विषयों के नियमित प्राध्यापक नहीं हैं। इस कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

अध्यापक न होने के कारण परीक्षा की तैयारी अधूरी रह रही है और विद्यार्थियाें में रोष बढ़ता जा रहा है। कॉलेज में 116 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, जो अध्यापकों की कमी के कारण अत्यधिक कठिनाई महसूस कर रहे हैं। तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और विधायक आशा कुमारी ने इस कॉलेज की स्थापना की थी, लेकिन वर्तमान में अध्यापकों की भारी कमी के कारण छात्राओं सहित सभी विद्यार्थियों के सामने गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन


बिना विषय विशेषज्ञ शिक्षकों के कक्षाओं का संचालन मुश्किल है और पढ़ाई लगभग ठप है। शिक्षा विभाग की अनदेखी से विद्यार्थियों का भविष्य अधर में लटक गया है और मानसिक दबाव बढ़ रहा है। आरती, बीए प्रथम वर्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन द्वारा कई बार इस समस्या को संबंधित विभाग तक पहुंचाई गई, लेकिन प्रवक्ताओं की नियुक्ति नहीं हो सकी है। छात्रों और अभिभावकों ने सरकार एवं शिक्षा विभाग से प्राध्यापकों की नियुक्ति करने की मांग उठाई है। इशिता कुमारी, बीए प्रथम वर्ष
तेलका कॉलेज में प्राध्यापकों के पदों को जल्द भरने की छात्रों और अभिभावकों ने मांग उठाई है। नियुक्ति न होने पर वे आंदोलन को विवश हो जाएंगे। ज्योति कुमारी, प्रथम वर्ष
प्राध्यापकों के अभाव में अब उन्हें सालाना परीक्षा की तैयारियां करना चुनौतीपूर्ण बन गया है। सरकार और विभाग को शिक्षा के साथ खिलवाड़ न करते हुए नियमित प्राध्यापकों की तैनाती करनी चाहिए। मोनिका कुमारी, प्रथम वर्ष।


कॉलेज प्रशासन विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए वैकल्पिक प्रयास कर रहा है। हिंदी विषय के लिए ग्रुप बनाकर ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर दी गई हैं और इतिहास विषय के लिए भी इसी प्रकार की व्यवस्था शीघ्र लागू की जा रही है, ताकि छात्रों को असुविधा का सामना न करना पड़े। वीरेंद्र कुमार, कार्यवाहक प्रधानाचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed