फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   One smuggler extracting illegal herbs from the forest caught, one absconding

Chamba News: जंगल से अवैध जड़ी-बूटियां निकालने वाला एक तस्कर दबोचा, एक फरार

Sun, 14 Jul 2024 09:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 14 Jul 2024 09:54 PM IST
विज्ञापन
One smuggler extracting illegal herbs from the forest caught, one absconding
चंबा। वन विभाग की टीम ने बघेई वन बीट के खड़तनाला में जंगल से अवैध रूप से जड़ी-बूटी निकालने वाले तस्करों को दबोचा है। एक तस्कर रात के अंधेरे में वन विभाग की टीम को चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन

एक तस्कर को विभागीय टीम ने दबोच लिया। भागने वाले तस्कर की भी टीम ने पहचान कर ली है। इन तस्करों से टीम ने 30 बोरी जड़ी-बूटियों की बरामद की हैं। ये अवैध रूप से जंगल से निकाली गई हैं। परमिट धारक भी इन जड़ी-बूटियों को मौजूदा समय में जंगल से नहीं निकाल सकते, क्योंकि चांजू ब्लॉक में जड़ी-बूटी निकालने को लेकर मौजूदा समय में पाबंदी लगाई गई है। बावजूद इसके ये तस्कर जंगल में जाकर इन जड़ी-बूटियों को निकाल रहे थे। इसको लेकर वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना पाते ही वन रक्षकों की टीम नकरोड़ पुलिस चौकी की टीम को साथ लेकर जंगल की तरफ रवाना हुई। करीब तीन किलोमीटर पैदल चलने के बाद जब टीम जंगल में पहुंची तो दो तस्कर बोरियों में भरकर जड़ी-बूटी लेकर जा रहे थे। इन्हें दबोचने के लिए जैसे ही वन विभाग की टीम आगे बढ़ी तो एक तस्कर ने उन्हें देख लिया और वहां से भाग निकला। दूसरे तस्कर को मौके पर दबोच लिया। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में वन रक्षक दंतुई बीट हर्ष, बघेई बीट से सुनील कुमार, चांजू से उमेश, सुंदरी से विनय ओर बघेई गढ़ से प्यार सिंह शामिल रहे। नकरोड़ पुलिस चौकी प्रभारी अशोक पठानिया और उनकी टीम भी मदद करने के लिए मौजूद रही। हालांकि, इस मामले में वन विभाग स्वयं जांच कर रहा है। टीम का मार्ग दर्शन वन खंड अधिकारी हितेश्वर नरयाल ने हर कदम पर किया। टीम को तस्कर पकड़ने का पूरा तरीका वन मंडल अधिकारी ने समझाया। उनके मार्गदर्शन से ही टीम ने जड़ी बूटी के तस्करों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की।
विज्ञापन




इससे पहले वन मंडल चंबा की टीम मेपल तस्करी का खुलासा कर चुकी है। इसमें विभागीय अधिकारियों ने दूसरे राज्य में जाकर तस्कर दबोचे थे। इसके बाद भोज पत्र के तस्कर पकड़े। कुछ माह पहले वन्य जीवों के अवशेषों का धंधा करने वालों का पर्दाफाश किया था। अब विभाग के कर्मचारियों ने जड़ी-बूटी की अवैध तस्करी को पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

वन मंडल अधिकारी चंबा कृतज्ञ कुमार ने बताया कि वन विभाग की टीम ने जड़ी बूटी की अवैध तस्करी करने वालों को पकड़ा है। इसमें विभाग गंभीरता से जांच कर रहा है। वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ ऐसे ही कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed