फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   ONE PERSON BEATEN BY SHOPKEEPAR

दुकान के सामने रेहड़ी लगाने पर दुकानदार ने फोड़ दिया रेहड़ी धारक का सिर

Sat, 22 Feb 2020 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
ONE PERSON BEATEN BY SHOPKEEPAR
चंबा। शहर में दुकान के सामने रेहड़ी लगाने पर दुकानदार ने डंडे से रेहड़ी धारक का सिर फोड़ दिया। उसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया है। यहां डॉक्टर ने उसका उपचार शुरू कर दिया है। घायल की पहचान प्रिंस निवासी मुगला के रूप में हुई है। वह शनिवार सुबह के समय सब्जियों से भरी रेहड़ी को लेकर बाजार से गुजर रहा था।
विज्ञापन

डाकघर के पास उसने कुछ देर के लिए दुकान के सामने रेहड़ी को खड़ा कर दिया। इससे दुकानदार भड़क गया। उसने गुस्से में आकर रेहड़ी धारक के सिर पर डंडा मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर एकत्रित हुए लोगों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed