फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   One of Dikshita's wishes was fulfilled, but the dream of returning home remained unfulfilled.

Chamba News: दीक्षिता की एक जिद पूरी हुई, लेकिन घर लौटने का सपना रह गया अधूरा

Mon, 06 Jul 2026 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 06 Jul 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
One of Dikshita's wishes was fulfilled, but the dream of returning home remained unfulfilled.
मणिमहेश, लाके वाली माता के दर्शन के बाद जताई थी बन्नी माता मंदिर जाने की इच्छा
विज्ञापन

हंसी-खुशी घर लौटने की चाहत रही परिवार की अधूरी, बेटी का शव लेकर लौटे वापस
रंजीत शर्मा
भरमौर (चंबा)। परिवार ने सोचा भी नहीं था कि आस्था की यह यात्रा उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा दर्द बन जाएगी। धर्मशाला से निकला परिवार पवित्र मणिमहेश, लाके वाली माता और बन्नी माता के दर्शन कर हंसी-खुशी घर लौट रहा था लेकिन ढकोग के समीप पहाड़ी से गिरे एक पत्थर ने 14 वर्षीय दीक्षिता की जिंदगी हमेशा के लिए छीन ली।
रोते-बिलखते पिता नवदीप और मां बबीता देवी के अनुसार दीक्षिता ने यात्रा से लौटते वक्त बन्नी माता के दर्शन पर जाने की जिद की थी। परिवार उसकी इच्छा पूरी करने के लिए यात्रा पर निकला। मणिमहेश और लाके वाली माता के दर्शन के बाद सभी ने बन्नी माता मंदिर में भी माथा टेका। दर्शन के बाद परिवार दो गाड़ियों में वापस धर्मशाला लौट रहा थे। एक वाहन में दीक्षिता अपने परिजनों पिता नवदीप, माता बबीता देवी, बड़ी बहन जैनिका और चाचा के साथ सवार थी, जबकि दूसरे वाहन में उसके चाचा प्रदीप का परिवार यात्रा कर रहा था।
विज्ञापन

वापसी के दौरान ढकोग के समीप अचानक पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर वाहन पर आ गिरा। हादसे में दीक्षिता गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से मां-पिता और चाचा ने उसे भरमौर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, चिकित्सक उसे बचा नहीं सके। जिस बेटी के साथ परिवार घर लौटने की खुशियां संजो रहा था, उसी की पार्थिव देह लेकर लौटना पड़ा। कुछ घंटे पहले तक मंदिरों में गूंज रही प्रार्थनाएं अब मातम में बदल चुकी थीं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में इस हादसे से शोक की लहर है। दीक्षिता की मासूम मुस्कान, उसकी जिद और यात्रा की यादें अब परिवार के लिए ऐसी स्मृतियां बन गई हैं, जिन्हें वे जीवनभर नहीं भूल पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed