फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   one died in hospital

जिला कारागार चंबा में अंडर ट्रायल व्यक्ति की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत

Mon, 30 May 2016 06:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा) Updated Mon, 30 May 2016 06:52 PM IST
विज्ञापन

जिला कारागार में एनडीपीएस एक्ट के तहत अंडर ट्रायल चल रहे व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल लाते समय मौत हो गई।  इसके बाद चिकित्सकों ने जेल प्रशासन व पुलिस की मौजूदगी में मृतक का पोस्टमार्टम करके शव अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


व्यक्ति की पहचान विनोद उर्फ मनु निवासी अमृतसर के रूप में हुई है। जिसे पुलिस ने लगभग छह माह पहले एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था। हालांकि मृतक की मौत की असल वजह क्या है, इसका पता बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। जानकारी अनुसार रविवार रात जिला कारागार में अचानक अंडर ट्रायल चल रहे व्यक्ति की तबीयत खराब हो गई। ऐसे में जेल प्रशासन ने तुरंत विनोद को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन वहां पर चिकित्सकों ने विनोद को मृत करार दे दिया। अगली सुबह सोमवार को सूचना पाकर मृतक के परिजन भी मौके पर आ पहुंचे। परिजनों से बात करने पर पता चला कि विनोद पहले से ही बीमार रहता था। पिछले कुछ महीनों ने विनोद जेल में बंद था। ऐसे में उसके परिजनों को उसकी सुध कभी कभार ही मिल पाती थी। जेल में भी विनोद का इलाज चल रहा था। इसी दौरान विनोद की टीएमसी टांडा में भी स्वास्थ्य जांच हुई थी।   
विज्ञापन


एसडीएम चंबा व जिला कारागार के जेलर वचन सिंह ने बताया कि व्यक्ति की तबीयत खराब होने से मौत की सूचना मिली थी। जिसके बाद आवश्यक औपचारिकता पूरी करके मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। मृत व्यक्ति का पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक विशाल ठाकुर ने बताया कि व्यक्ति का बिसरा जांच के लिए भेजा गया है। जिसके बाद ही मौत की असल वजह सामने आ पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed