{"_id":"5e56ab238ebc3ef3b566689b","slug":"one-died-in-chamba-due-to-fall-chamba-news-sml325736787","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरने से जलशक्ति विभाग के बेलदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में गिरने से जलशक्ति विभाग के बेलदार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। ग्राम पंचायत साच में बुधवार को खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान त्रिलोक नाथ पुत्र अमरो राम निवासी कपाहड़ा पंचायत साच के रूप में हुई है। जोकि जल शक्ति विभाग में बेलदार के पद पर तैनात था। वह रोजाना की तरह बुधवार को ड्यूटी से पैदल घर जा रहा था। इसी दौरान टिपरा के पास रास्ते में उसका पांव फिसल गया। इससे वह अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। खाई में गिरने से उसे गंभीर चोटें आई हैं। इस कारण उसकी मौत हो गई।
रास्ते से जा रहे अन्य लोगों ने उसे खाई में पड़ा देखा तो इसकी सूचना परिजनों को दी। इससे पहले कि परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा पाते। उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पंचायत प्रतिनिधि ने पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज के शव गृह पहुंचाया। साथ ही घटना के कारणों का जायजा लिया। देर शाम होने के चलते बुधवार को शव का पोस्ट मार्टम नहीं हो पाया। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने मामले की पुष्टि की है।