फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   one died due to fall in bharmour chamba

भेड़-बकरियां चराने गए भेड़पालक का पैर फिसला, मौत

Mon, 02 Mar 2020 10:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
one died due to fall in bharmour chamba
भरमौर (चंबा)। औरा पंचायत में भेड़-बकरियों को चराने एक पहाड़ी पर गए भेड़पालक की पांव फिसलने से गिरकर मौत हो गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम और ग्रामीणों को पहाड़ी से 200 मीटर नीचे ढलान में फंसे शव को निकालने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

इसके बाद नाकाम होने पर पर्वतारोहण टीम को मौके पर बुलाकर सोमवार दोपहर बाद शव को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। सिविल अस्पताल भरमौर में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया गया। यहां पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। प्रशासन की ओर से दस हजार रुपये की फौरी राहत मृतक के परिजनों को सौंपी गई।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार जनजातीय क्षेत्र भरमौर की ग्राम पंचायत औरा के थल्ला गांव का अजय कुमार पुत्र सैहनो राम रविवार को गांव के पास स्थित पहाड़ी पर भेड़-बकरियां चराने गया था। लेकिन, देर शाम तक युवक घर नहीं लौटा। परिवारजनों को आसपास ढूंढने के बाद जब युवक का कोई पता नहीं चल पाया तो किसी अनहोनी के डर से उन्होंने भेड़-बकरियों को चराने वाले स्थान के आसपास ढूंढा। इसके बाद ग्रामीणों ने अजय कुमार को पहाड़ी की ढलान पर गिरा देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने अपने स्तर पर वहां तक पहुंचने का भरसक प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। इसके बाद शव को पहाड़ी की ढलान से निकालने के लिए पुलिस टीम और पर्वतारोहण विभाग को सूचित किया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को निकालने का प्रयास किए। लेकिन, वे सफल नहीं हो पाए।
इसके बाद पर्वतारोहण विभाग को सूचित किया गया। पर्वतारोहण विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच मोर्चा संभालते हुए कड़ी मशक्कत के बाद शव को ढलान से बाहर निकाला। इसके बाद शव को सिविल अस्पताल भरमौर पहुंचाया गया।
यहां पर शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंपा गया। पंचायत की स्वयंसेवी महिला मुन्नो देवी ने कहा कि पहाड़ी की ढलान में युवक फंसा हुआ था। जिस बारे पुलिस और पर्वतारोहण विभाग की टीम को सूचित किया गया। भरमौर थाना प्रभारी नितीन चौहान ने बताया कि मृतक की पहचान थल्ला गांव के अजय कुमार के तौर पर हुई है।

एडीएम भरमौर पीपी सिंह ने कहा कि सूचना मिलते ही मामले से संबंधित सभी विभागों को घटना स्थल की ओर रवाना कर दिया गया है। कहा कि मृतक के परिजनों को दस हजार रुपये फौरी राहत प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed