फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   one corona positive case in chamba

छह सौ लोगों की जांच, एक निकला कोरोना संक्रमित

Tue, 19 Oct 2021 07:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
one corona positive case in chamba
Coronavirus economic impact concept image - फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
चंबा। पर्यटन नगरी डलहौजी के कथलग गांव में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित निकला है। तीन दिन के बाद चंबा में कोरोना का नया मामला सामने आने पर सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर दस हो गई है। कोरोना के सक्रिय मामलों को लेकर चंबा में भारी कमी आई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मंगलवार को जिलेभर से छह सौ लोगों के सैंपल एकत्रित किए, जिनकी जांच आरटीपीसीआर और रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से की गई। जांच में एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली। विभाग ने कोरोना संक्रमित व्यक्ति को होमआइसोलेट कर दिया है। उसके संपर्क में आने वाले अन्य लोगों की सूची भी तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार को संपर्क में आने वाले सभी लोगों के सैंपल लेकर कोरोना जांच की जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कपिल शर्मा ने बताया कि तीन दिन में चंबा में कोरोना का नया मामला सामने आया है। लोग कोविड नियमों की पालना अच्छे तरीके से कर रहे हैं। इसकी वजह से कोरोना के नए मामलों में कमी आई है। उन्होंने अठारह वर्ष से अधिक आयु वाले सभी लोगों से अनुरोध किया है कि वे स्वास्थ्य केंद्रों में जाकर वैक्सीन जरूर लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed