फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   one corona patient dead and 31 new cases in Chamba

जिले कोरोना से एक की मौत, 31 नए मामले

Sat, 24 Apr 2021 07:16 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 07:16 PM IST
विज्ञापन
one corona patient dead and 31 new cases in Chamba
one corona patient dead and 31 new cases in Chamba
चंबा। जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमित एक मरीज की मौत के साथ ही 31 नए मामलेे सामने आए। जबकि, 12 कोरोना संक्रमित मरीजों ने कोरोना को मात दी है। 31 नए मामले आने से जिले में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर अब 335 पहुंच गए हैं। जबकि, 57 लोगों की कोरोना संक्रमण की वजह से अब तक मौत भी हो चुकी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेश गुलेरी ने बताया कि चंबा में शनिवार को कोरोना के 31 नए मामले सामने आए।
विज्ञापन

ये सभी मामले विभिन्न स्वास्थ्य खंडों से संबंधित हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दो दिन पहले विभिन्न स्वास्थ्य खंडों से लोगों के सैंपल लिए गए थे। इनकी रिपोर्ट शनिवार शाम को आई। रिपोर्ट में 31 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। कोरोना संक्रमित लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेट कर दिया है। जबकि, गंभीर लक्षणों वाले मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। जिन लोगों के पास होम आइसोलेट की सुविधा नहीं है और जिन मरीजों में सामान्य लक्षण हैं, ऐसे मरीजों को उपचार के लिए डीसीएचसी डलहौजी में रखा जा रहा है। उन्होंने जिला वासियों से आग्रह किया है कि कोरोना से बचने के लिए कोविड-19 नियमों की कड़ाई से पालना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed