फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   One arrested for extracting roots of Kashmal from forest land, fined Rs 78,000

Chamba News: वन भूमि से कशमल की जड़ें निकालते एक धरा, 78,000 रुपये लगाया जुर्माना

Sun, 17 Nov 2024 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 17 Nov 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
One arrested for extracting roots of Kashmal from forest land, fined Rs 78,000
चंबा। वन विभाग की भूमि पर अवैध तरीके से कशमल की जड़ें निकालने वाले व्यक्ति पर विभाग ने 78,000 रुपये जुर्माना लगाया है। किहार ब्लॉक में कुछ लोग वन विभाग की अनुमति के बिना कशमल की जड़ों को उखाड़ रहे थे। इसकी सूचना जैसे ही विभाग को मिली तो वन मंडल अधिकारी चुराह अपनी टीम को साथ मौके पर पहुंचे। विभागीय टीम को देखकर कशमल की जड़ों को उखाड़ रहे लोग जंगल में भाग गए, लेकिन एक व्यक्ति को टीम ने मौके पर दबोच लिया। जब वन भूमि से उखाड़ीं गईं कशमल जड़ों की मात्रा को मापा गया तो उसके आधार पर व्यक्ति को 78,000 रुपये जुर्माना लगाया गया। इन जड़ों को निकालने के बाद लोग बाहरी राज्यों में बेचते हैं। जहां पर जड़ों से दवाई तैयार की जाती है।
विज्ञापन

निजी भूमि की अनुमति, सरकारी से निकाल रहे जड़ें

जानकारी के अनुसार वन मंडल चुराह के किहार के अलावा हिमगिरी ब्लॉक में भी कशमल की जड़ें निकालने का मामला विभाग के सामने आया है। यहां पर वन विभाग से अनुमति लेकर निजी भूमि पर कशमल की जड़ें निकालीं जा रहीं थीं। लेकिन जब विभाग की टीम ने जांच की तो पाया गया कि यहां लोग निजी भूमि के साथ वन विभाग की भूमि पर भी जड़ें उखाड़ रहे हैं। इसके बाद उनके खिलाफ विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया। साथ ही उन्हें हिदायत दी कि वे सिर्फ निजी भूमि से ही कशमल जड़ों को निकाले। वन विभाग की इस कार्रवाई के बाद कशमल जड़ों का अवैध कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है। क्योंकि वन भूमि से इन जड़ों को निकालने वालों के खिलाफ विभाग सजग हो गया है।
विज्ञापन

इनसेट
वन भूमि से कशमल की जड़ें निकालने वाले व्यक्ति को जुर्माना लगाया गया है। निजी भूमि से कशमल निकालने वालों पर भी विभाग ने पूरी निगरानी रखी हुई है, जो भी व्यक्ति वन भूमि से इन जड़ों को निकालेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुशील कुमार गुलेरिया, वन मंडल अधिकारी चुराह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed